'FIR ठोक दूंगा', कोरेक्स आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे बीजेपी नेता; टीआई से हुई बहस
रीवा के सिविल लाइन थाने में नशीली कफ सिरप के मामले को लेकर भाजपा नेता और थाना प्रभारी के बीच विवाद हो गया। भाजपा नेता बंसीलाल साहू आरोपी के समर्थन में अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और मुख्य गेट पर बैठकर विरोध करने लगे। इस दौरान थाना प्रभारी विजय सिंह ने उन्हें उठाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई और घटना का वीडियो सामने आया है।
Rohit Sharma
25 Aug 2026


























