बैतूल में स्कूल बस खेत में जा घुसी, 20 से ज्यादा बच्चे थे सवार, कुछ को हल्की चोटें
बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र के चुनागोसाई में मंगलवार सुबह शारदा पब्लिक स्कूल की बस स्टीयरिंग फेल होने से खेत में जा घुसी। बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे, जिनमें से 3-4 को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभिभावकों ने जर्जर बस की शिकायतों का हवाला देते हुए संचालक पर कार्रवाई और दूसरी बस उपलब्ध कराने की मांग की है।
Naresh Bhagoria
13 Oct 2026


























