भोपाल में CGST का सुप्रिंटेंडेंट राजेश गुप्ता 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से मिले 72.5 लाख नकद
सीबीआई ने भोपाल में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी (CGST) के सुप्रिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को स्क्रैप कारोबारी से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। भोपाल और कानपुर स्थित उनके आवासों की तलाशी में 72.5 लाख रुपए नकद और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए। सीबीआई मामले में आय के स्रोत और अन्य संभावित संलिप्त कर्मचारियों की जांच कर रही है।
Naresh Bhagoria
11 Oct 2026


























