बिहार नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां! पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 6 लाख की मदद
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे श्राद्ध भोज में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में एक ही परिवार के सात बच्चों की जान चली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है।
Aditi Rawat
14 Oct 2026


























