बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक ही परिवार के 3 भाइयों की मौत
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में प्रेम धीवर, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर की मौत हो गई। तीनों की उम्र 18 वर्ष थी और वे आपस में मौसेरे भाई थे। एक युवक ने बलौदाबाजार में दम तोड़ा, जबकि रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती अन्य दो युवकों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
PREM
15 Oct 2026


























