Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

T-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में हुई सर्जरी, फोटो पोस्ट कर बोले- रिकवरी कर रहा हूं…

T-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में हुई सर्जरी, फोटो पोस्ट कर बोले- रिकवरी कर रहा हूं…

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी के म्यूनिख में पेट के दाहिने निचले हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी करवाई है। 34 वर्षीय सूर्या ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे अब रिकवरी की राह पर हैं और जल्द ही मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं।

ठीक होने की राह पर हूं : सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘लाइफ अपडेट: दाहिने निचले पेट में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई। खुशी है कि सर्जरी सफल रही और अब मैं रिकवरी होने की राह पर हूं। वापसी का इंतजार नहीं कर सकता।’

तीन साल में तीसरी सर्जरी

  • यह सूर्यकुमार की पिछले तीन वर्षों में तीसरी सर्जरी है।
  • 2023 में उन्होंने टखने की सर्जरी करवाई थी।
  • 2024 की शुरुआत में भी एक बार स्पोर्ट्स हर्निया का इलाज हुआ था।
  • अब 2025 में तीसरी बार फिर से हर्निया सर्जरी करवाई गई है।

 

क्या होता है स्पोर्ट्स हर्निया?

स्पोर्ट्स हर्निया एक प्रकार की मांसपेशीय चोट है, जो कमर या पेट के निचले हिस्से के सॉफ्ट टिश्यू (नरम ऊतक) को प्रभावित करती है। इसमें अक्सर मांसपेशियां, कंडराएं या स्नायुबंधन (लिगामेंट) शामिल होते हैं, जिससे खिलाड़ी को गंभीर दर्द और गतिविधि में बाधा आती है।

बेंगलुरु में जल्द शुरू होगा रिहैब

BCCI के अनुसार, सर्जरी के दो हफ्ते बाद सूर्यकुमार बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगे। यदि रिकवरी सुचारु रही तो अगस्त में होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिए वे उपलब्ध हो सकते हैं।

बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया को 17 अगस्त से 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर जाना है। टी-20 सीरीज 26 अगस्त से शुरू होगी। ऐसे में अगर सूर्यकुमार की रिकवरी सही रहती है, तो वे इस दौरे में टी-20 टीम की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं।
फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है, लेकिन बांग्लादेश सीरीज से पहले कप्तान सूर्या की वापसी की उम्मीदें फिर से तेज हो गई हैं।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts