PlayBreaking News

सुप्रीम कोर्ट ने कन्नड़ एक्टर दर्शन की बेल रद्द की, रेणुकास्वामी हत्याकांड में सभी आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेने का आदेश

Follow on Google News
सुप्रीम कोर्ट ने कन्नड़ एक्टर दर्शन की बेल रद्द की, रेणुकास्वामी हत्याकांड में सभी आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेने का आदेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को उनकी फैन रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में एक बार फिर जेल जाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उनकी और अन्य आरोपियों की जमानत रद्द करते हुए कहा कि आरोपी चाहे कितना भी बड़ा हो, कानून से ऊपर नहीं है। अदालत ने कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट के 13 दिसंबर 2024 के जमानत आदेश को खारिज कर दिया।

    जमानत रद्द, तुरंत गिरफ्तारी का आदेश

    जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में कई खामियां हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेने के निर्देश दिए और राज्य सरकार को यह चेतावनी भी दी कि जेल में उन्हें कोई विशेष सुविधा न दी जाए।
    जस्टिस पारदीवाला ने टिप्पणी की- "यह फैसला एक कड़ा संदेश है कि न्याय प्रणाली हर समय कानून का शासन सुनिश्चित करे। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर या नीचे नहीं है।"

    क्या है रेणुकास्वामी हत्याकांड?

    33 वर्षीय रेणुकास्वामी कन्नड़ एक्टर दर्शन की फैन थीं। आरोप है कि उन्होंने दर्शन की पत्नी पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। इसके बाद जून 2024 में रेणुका का अपहरण कर उन्हें बेंगलुरु के एक शेड में तीन दिन तक प्रताड़ित किया गया। बाद में उनका शव एक नाले से बरामद हुआ। पुलिस जांच में पाया गया कि इस मामले में दर्शन, पवित्रा गौड़ा और अन्य कई लोग शामिल थे।

    मेडिकल आधार पर हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

    बता दें कि दर्शन को 11 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया था और वे करीब 7 महीने तक जेल में रहे। 13 दिसंबर 2024 को कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें मेडिकल आधार पर जमानत दे दी थी। राज्य सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर अब यह सख्त फैसला आया है।

    कौन हैं दर्शन थुगुदीपा?

    दर्शन का असली नाम हेमंत कुमार है। उन्होंने 1990 में अपने करियर की शुरुआत की और 2002 में आई फिल्म मैजेस्टिक से पहचान बनाई। वे करिया, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमान जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। कन्नड़ सिनेमा की बड़ी हस्तियों में गिने जाने वाले दर्शन पर कत्ल का आरोप लगना उनके फैंस के लिए बड़ा झटका है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts