PlayBreaking News

सीहोर :VIT कॉलेज में छात्रों का हंगामा, बस फूंकी, खराब भोजन सहित कई मांगो पर 4000 छात्र इकट्ठा हुए

छात्रों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में यह करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों से अधिक समय से खराब पानी पीने के कारण कई छात्र बीमार पड़ रहे थे, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
Follow on Google News
VIT कॉलेज में छात्रों का हंगामा, बस फूंकी, खराब भोजन सहित कई मांगो पर 4000 छात्र इकट्ठा हुए

सीहोर। आष्टा के पास भोपाल-इंदौर हाईवे पर स्थित वीआईटी कॉलेज, में मंगलवार रात छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों का यह हंगामा भोजन, पानी की गुणवत्ता को लेकर हुआ। मांगों को लेकर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई।

सूत्रों ने आंशका जताई कि इस हंगामे में 3 छात्रों की मौत हुई है। विरोध प्रदर्शन में जुटे छात्रों ने बताया कि उन्हें लंबे समय से खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसा जा रहा था। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन तक पहुंचाई, लेकिन प्रबंधन द्वारा इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

Twitter Post

कई गाड़ियों में तोड़फोड़

कॉलेज प्रबंधन के रवैये से नाराज छात्रों की जब शिकायत नहीं सुनी गई। उसके बाद करीब 4 हजार छात्र-छात्राएं जमा हुए और परिसर में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू की। यहां तक कि गुस्साएं छात्रों ने एक बस में आग भी लगा दी, इसके अलावा हॉस्टल की खिड़कियां के शीशे, आरओ प्लांट और परिसर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाया। 

Twitter Post

कई थानों का पुलिस बल पहुंचा

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, आष्टा, एसडीओपी आष्टा, पार्वती, कोतवाली सहित कई थानों का पुलिस बल मौके से घटनास्थल पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों के समूह से बात की और उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिलाया कि उनकी मांगो को पूरी करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे। 

छात्रों का कहना है कि उन्हें यह काम मजबूरी के कारण करना पड़ा, जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 2 हफ्तों से खराबी पानी पीने की वजह से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी है। इनमें 24 छात्रों में पीलिया के लक्षण पाए गएं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts