कोरोना से संक्रमित हुए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरील रामफोसा, उपराष्ट्रपति को दी गईं जिम्मेदारियां

Follow on Google News
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरील रामफोसा भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और उनका इलाज चल रहा है। रामाफोसा को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। ठीक होने तक वे सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। तब तक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी उप राष्ट्रपति डेविड मबूजा निभाएंगे।

राष्ट्रपति ने खुद को आइसोलेशन में रखा

69 साल के राष्ट्रपति ने केप टाउन में खुद को आइसोलेशन में रखा है। वह साउथ अफ्रीकी मिलिट्री हेल्थ सर्विस के डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं उनके ठीक होने तक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी डिप्टी प्रेसिडेंट डेविड माबुजा निभाएंगे। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1470136264758226944[/embed]

हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि रामफोसा एवं उनकी टीम ने पश्चिमी अफ्रीका के चार देशों का दौरा किया था। हाल ही में वह नाइजीरिया, कोटे डी आइवर, घाना और सेनेगल की एक सप्ताह की यात्रा कर लौटे थे। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि सभी चार पश्चिम अफ्रीकी देशों में उनका कोविड टेस्ट किया गया था। यात्रा के दौरान रामफोसा और उनकी टीम की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

दक्षिण अफ्रीका में ही हुई थी ओमीक्रॉन की पहचान

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की पहली बार पहचान 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में हुई। जो अब दुनिया भर में कई देशों में पहुंच चुका है। इस वायरस को डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें- भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021, 21 साल बाद भारत की ब्यूटी क्वीन ने जीता ताज
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts