कांग्रेस का नया मुख्यालय बन कर तैयार, सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन, ये है पार्टी का नया पता

Follow on Google News
कांग्रेस का नया मुख्यालय बन कर तैयार, सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन, ये है पार्टी का नया पता
नई दिल्ली। आज कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन हो गया है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी पार्टी ने नए दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत करीब 400 नेता मौजूद रहे। अब से कांग्रेस के नए मुख्यालय का पता इंदिरा गांधी भवन 9ए  कोटला रोड है। यह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला रखी थी और अब 15 साल बाद यह भवन तैयार हुआ ।

कांग्रेस पुराना ऑफिस नहीं करेगी खाली

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए ऑफिस में शिफ्ट होने के बाद भी कांग्रेस अपना पुराना ऑफिस नही छोड़ेगी। पुराने भवन में बड़े नेताओं का उठना-बैठना चलता रहेगा। कांग्रेस से पहले भाजपा ने भी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए ऑफिस में शिफ्ट होने के बाद भी अपना पुराना ऑफिस 11, अशोक रोड नहीं छोड़ा है। केंद्र सरकार ने 2015 में कांग्रेस को दिए गए चार बंगलों का आवंटन रद्द किया था। इसमें 24, अकबर रोड भी शामिल था।  सुप्रीम कोर्ट ने लुटियंस जोन में भीड़-भाड़ की वजह से सभी पार्टियों को अपना दफ्तर बदलने का निर्देश दिया था। इसके बाद सबसे पहले भाजपा ने 2018 में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर अपना ऑफिस बनाया और अब आज कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन हो गया है।

प्रियंका गांधी ने निभाई ये भूमिका

9ए, कोटला रोड, नई दिल्ली में बने इंदिरा गांधी भवन को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें कई आधुनिक सुविधाएं हैं। कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय पिछले कई वर्षों से बन रहा था और अब ये बन कर तैयार हो चुका है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस भवन के नक्शे को अंतिम रूप देने से लेकर रंग-रोगन, तस्वीरें, पर्दे और फर्नीचर तक का चयन किया है। शुरुआत में प्रशासन, लेखा और कुछ अन्य कार्यालय नए भवन में ट्रांसफर होंगे। इसके बाद महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथ ही पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के कार्यालय भी नए भवर में ट्रांसफर होने की संभावना है।    
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts