PlayBreaking News

स्मृति मंधाना बनेंगी मप्र की बहू, फ्रेंड्स के साथ डांस कर दिखाई एंगेजमेंट रिंग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर स्मृति मंधाना मप्र की बहू बनेंगी। वे मशहूर सिंगर पलक मुछाल के भाई पलाश मुछाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। स्मृति ने स्टाइलिश अंदाज में गुरुवार को अपनी एंगेजमेंट के बारे में ऐलान किया।
Follow on Google News
स्मृति मंधाना बनेंगी मप्र की बहू, फ्रेंड्स के साथ डांस कर दिखाई एंगेजमेंट रिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। विश्व विजेता भारतीय महिला टीम की बैटर स्मृति मंधाना ने गुरुवार को खास अंदाज में अपनी सगाई का ऐलान किया। स्मृति ने एक मजेदार इंस्टाग्राम रील के जरिए संगीतकार पलाश मुछाल से सगाई के बारे में जानकारी दी। इस रील में स्मृति के साथ उनकी प्लेयर फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं। अपनी फ्रेंड्स के साथ एक बॉलीवुड सॉन्ग पर थिरकते हुए जब यह ऐलान किया तो यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इस वीडिया में इंडियन टीम की प्लेयर जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी भी नजर आ रही हैं। 

    समझो हो ही गया...

    स्मृति मंधाना ने संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' के 'समझो हो ही गया गाने' पर परफॉर्म किया। रील में सबसे पहले स्मृति की एंट्री होती है। फिर उनकी फ्रेंड्स उनसे कुछ पूछती हैं। आखिरी में मंधाना ने कैमरे की ओर हाथ बढ़ाया, अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई। इसके साथ इस बात की पुष्टि हो गई कि स्मृति और पलाश की सगाई हो चुकी है।

    पलाश पहले ही कह चुके हैं..क्या छुपाना 

    स्मृति के पहले पलाश ने अपने रिश्ते को लेकर तब खुलकर बात की थी, जब वे इंदौर आए थे। पलाश ने इंदौर के स्टेट प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान अपने रिश्ते के बारे में संकेत दिए थे। उन्होंने मजाक में कहा था कि मंधाना जल्द ही इंदौर की बहू बन जाएंगी इसमें छुपाने जैसा कुछ नहीं है।

    बहन के साथ बचपन से शो करते हैं पलाश

    पलाश मुछाल प्रसिद्ध सिंगर पलक मुछाल के भाई हैं। उनका जन्म 22 मई 1995 इंदौर में हुआ था। पलक मुच्छल तो एक लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर हैं ही वहीं पलाश ने भी अपनी पहचान बनाई है। वे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित हैं। दोनों भाई-बहन अपने चैरिटी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं, जहां उन्होंने ऐसे बच्चों के लिए धन जुटाना शुरू किया था जिनके हार्ट के इलाज के लिए सर्जरी की जाती है। 

    [instagram-reels link="

    "]

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts