PlayBreaking News

क्रूरता की हदें पार... सीकर में कार से सांड को कुचला, मौके पर मौत, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग

Follow on Google News
क्रूरता की हदें पार... सीकर में कार से सांड को कुचला, मौके पर मौत, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके के नेछवा गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बोलेरो गाड़ी के सवारों ने बेरहमी दिखाते हुए एक सांड को कुचलकर मार डाला। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आई, जिससे इलाके में भारी गुस्सा है।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, राजस्थान के नेछवा गांव के बावरियों के मोहल्ले में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान बारात में शामिल एक बोलेरो गाड़ी सांड से टकरा गई। जिससे गाड़ी के अगले हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा। गाड़ी में बैठे युवक इस बात से गुस्सा हो गए। 
    इसके बाद क्रूरता की हद पार करते हुए, बोलेरो के ड्राइवर और उसके साथियों ने सांड का पीछा किया और पहले उसे टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद ड्राइवर ने जानबूझकर सांड की गर्दन पर गाड़ी चढ़ा दी। आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को रोकने और सांड को छोड़ देने की गुहार लगाई। लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और घटना को अंजाम देकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सांड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    संतों और गौसेवकों का प्रदर्शन

    घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के संतों और गौसेवकों में भारी आक्रोश फैल गया। महंत दिनेशगिरी, संत महावीर जति और अन्य गौसेवक नेछवा पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संतों ने इस तरह की हिंसा को कभी बर्दाश्त न करने की बात कही है।

    पुलिस कार्रवाई शुरू  

    पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts