Shilpa Shetty :शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट पर लगा ताला, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज पर लगे 60 करोड़ के धोखधड़ी के आरोप के बाद बांद्रा स्थित अपने मशहूर रेस्टोरेंट बैस्टियन को बंद करने का ऐलान किया हैं। शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह जानकारी साझा की।
शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट पर लगा ताला, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। अब शिल्पा शेट्टी ने अपने पॉपुलर रेस्टोरेंट बैस्टियन बांद्रा को बंद करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की।

    इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक नोट

    शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक युग का अंत हो रहा है। हम मुंबई के सबसे मशहूर स्थलों में से एक बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कह रहे हैं। इस जगह ने हमें अनगिनत यादें और अविस्मरणीय पल दिए। अब यह स्थल अपना अंतिम प्रणाम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस जगह को अलविदा कहने के लिए एक खास शाम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुराने पलों को याद किया जाएगा।

    60 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप तो  शिल्पा शेट्टी ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन पर लगा दिया ताला, नोट में लिखी ये बात

    मुंबई का हॉटस्पॉट था बैस्टियन

    2016 में शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट मुंबई की लाइफस्टाइल का बड़ा हिस्सा बन गया था। खासकर सी-फूड के लिए मशहूर बैस्टियन सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि फिल्मी सितारों और बिजनेस जगत की हस्तियों की मुलाकात का हब था। शिल्पा ने इसे रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर शुरू किया था।

    कई सेलेब्स का था फेवरेट स्पॉट

    यह रेस्टोरेंट बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद रहा। यहां सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपना वेडिंग रिसेप्शन भी रखा था।

    नई शुरुआत का ऐलान

    शिल्पा ने बताया कि यह ब्रांड पूरी तरह बंद नहीं होगा। अब यह बैस्टियन एट द टॉप नाम से नए अंदाज में और नई ऊर्जा के साथ दोबारा शुरू होगा।

    धोखाधड़ी केस के बाद लिया फैसला

    बता दें कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इसी विवाद के कुछ हफ्तों बाद शिल्पा ने अपने इस पॉपुलर रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला लिया।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts