Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

September OTT Release : ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में

Follow on Google News
September OTT Release : ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सितंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस बार थिएटर में मिस की गई कई ब्लॉकबस्टर और बहुचर्चित फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। रोमांस से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक—सब कुछ इस महीने दर्शकों को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी 5 मच अवेटेड फिल्में कब और कहां रिलीज होंगी।

    1. सैयारा

    निर्देशक : मोहित सूरी

    मुख्य कलाकार : अहान पांडे, अनीत पड्डा

    फिल्म की खासियत : यशराज फिल्म्स की इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा से दोनों स्टार्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    बॉक्स ऑफिस पर : 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

    ओटीटी रिलीज : 12 सितंबर, नेटफ्लिक्स

    2. राजकुमार राव की एक्शन थ्रिलर - मालिक

    निर्देशक : पुलकित

    निर्माता : कुमार तौरानी, जय शेवक्रमणी

    मुख्य कलाकार : राजकुमार राव, प्रोसेनजीत चटर्जी, मानुषी छिल्लर

    फिल्म की खासियत : दमदार एक्शन और थ्रिलर से भरपूर।

    बॉक्स ऑफिस पर : खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

    ओटीटी रिलीज : 5 सितंबर, अमेज़न प्राइम वीडियो

    3. शनाया कपूर का डेब्यू रोमांटिक ड्रामा - आंखों की गुस्ताखियां

    निर्माता : ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फ़िल्म्स

    लेखक : मानसी बागला

    निर्देशक : संतोष सिंह

    मुख्य कलाकार : विक्रांत मैसी, शनाया कपूर

    फिल्म की खासियत : शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म।

    बॉक्स ऑफिस पर : फ्लॉप रही।

    ओटीटी रिलीज : 5 सितंबर, जी5

    4. मनोज बाजपेयी की कॉमेडी थ्रिलर -  इंस्पेक्टर जेंडे

    निर्देशक और लेखक : चिन्मय मंडलेकर

    मुख्य कलाकार : मनोज बाजपेयी (इंस्पेक्टर मधुकर ज़ेंडे), जिम सर्भ (कार्ल भोजराज – चार्ल्स शोभराज से प्रेरित किरदार)

    निर्माता : जय शेवक्रमणी, ओम राउत

    फिल्म की खासियत: क्राइम और कॉमेडी का अनोखा मेल।

    ओटीटी रिलीज : 5 सितंबर, नेटफ्लिक्स

    5. रजनीकांत की ‘कुली’ 

    निर्देशक : लोकेश कनगराज

    मुख्य कलाकार : रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, सत्यराज, उपेंद्र, रचिता राम

    स्पेशल कैमियो : आमिर खान, पूजा हेगड़े

    फिल्म की खासियत : पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर, शानदार स्टारकास्ट के साथ।

    ओटीटी रिलीज : 11 सितंबर, अमेज़न प्राइम वीडियो

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts