जबलपुरमध्य प्रदेश

बाघ के बाद मिला मादा तेंदुआ का शव, आपसी संघर्ष की आशंका; पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक के बाद एक वन्यप्राणियों की मौत हो रही हैं। शनिवार सुबह पेंच नदी में एक नर बाघ का शव मिला। जिसके पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने से पहले ही वन अमले कर्माझिरी कोर वन परिक्षेत्र में एक मादा तेंदुआ का शव मिल गया। वहीं मृत तेंदुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।

आपसी संघर्ष में हुई मादा तेंदुआ की मौत

शनिवार को बाघ के बाद मादा तेंदुआ का शव मिलने से कर्मचरियों में हड़कंप मच गया। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने के अनुसार, मृत मादा तेंदुए की उम्र करीब 13-14 साल होगी। उसके दांत लगभग घिस चुके थे। मादा तेंदुए की गर्दन पर किसी अन्य प्राणी (बाघ) द्वारा कई घाव किए गए हैं।

नाखूनों द्वारा किए गए घाव से अत्यधिक खून भी निकला है। इसे साथ ही आसपास के वन क्षेत्र एवं पेड़ों पर संघर्ष के निशान से प्रतीत होता है कि मादा तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में हुई होगी। मादा तेंदुए सभी जरूरी अंग सुरक्षित मिले हैं। मौके पर शिकार से जुड़े किसी तरह के साक्ष्य नहीं पाए गए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह गश्ती के दौरान कर्माझिरी कोर वन परिक्षेत्र के छिदीमट्टा बीट क्षेत्र में दल को तेंदुए का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोपहर बाद वन्य प्राणी चिकित्सक से वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में घटना स्थल का अवलोकन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

शव का एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया है। तेंदुआ का शव लगभग 24 घंटा पुराना होने की संभावना है। वन अमला मामले की जांच में लगा है।

ये भी पढ़ें: पेंच के बफर जोन के पास बाघ की मौत, नदी में तैरता मिला शव; मौके पर पहुंचे अधिकारी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button