Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

होटल स्टाफ की घिनौनी हरकत, कुबेरेश्वर धाम में होटल रूम से रिकॉर्ड हुआ निजी वीडियो

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में राजस्थान से आए एक दंपती का निजी वीडियो होटल की खिड़की से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि सामने स्थित होटल उपासना पैलेस के कुछ कर्मचारियों ने डमरूवाला होटल के रूम नंबर 201 में ठहरे कपल का वीडियो शूट किया।
 कुबेरेश्वर धाम में होटल रूम से रिकॉर्ड हुआ निजी वीडियो
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीहोर के कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो होटलों के कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक दंपती का निजी वीडियो खिड़की के जरिए शूट कर सोशल मीडिया पर फैलाया। यह घटना इस पवित्र इलाके की सुरक्षा और प्राइवेसी दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

    क्या है पूरा मामला?

    3-4 दिसंबर 2025 को राजस्थान से एक परिवार (पति, पत्नी और बेटी) कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए आया था। उन्होंने रात रुकने के लिए डमरूवाला होटल का रूम नंबर 201 बुक किया। आरोप है कि सामने स्थित उपासना पैलेस होटल के कुछ कर्मचारियों ने कमरे की खुली खिड़की से मोबाइल पर उनकी निजी वीडियो रिकॉर्ड कर ली।

    कमरे में परदे खुले थे और लाइट चालू थी। इसी मौके को देखते हुए स्टाफ ने यह गलत हरकत कर दी। बाद में वीडियो सोशल मीडिया के कुछ ग्रुप्स में वायरल होते ही हड़कंप मच गया। डमरूवाला होटल के मैनेजर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई और आरोप लगाया कि यह होटल की छवि खराब करने की साजिश है।

    उधर उपासना पैलेस के मैनेजर ने माना कि उनके होटल के ही लड़कों ने यह वीडियो शूट किया था।

     चार कर्मचारियों पर मामला दर्ज

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार कर्मचारियों के खिलाफ आईटी एक्ट और निजता भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। साइबर टीम यह पता कर रही है कि वीडियो किस-किस तक पहुंचा और इसे सबसे पहले किसने शेयर किया। एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की ठोस कार्रवाई की जाएगी।

     ब्लैकमेलिंग की आशंका, साइबर जांच शुरू

    मामले को ब्लैकमेलिंग रैकेट से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस वजह से पुलिस ने वीडियो फैलाने वालों की तलाश तेज कर दी है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts