Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में धर्मांतरण और इछावर में लव जिहाद पर बवाल, शहर बंद और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट

सीहोर में धर्मांतरण और इछावर में लव जिहाद पर बवाल, शहर बंद और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीहोर। जिला मुख्यालय सीहोर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रविवार को तब सुर्खियों में आ गई जब एक मकान में चल रही ईसाई प्रार्थना सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लोग बाइबिल और अन्य धार्मिक पुस्तकें पढ़ते दिखे। मामला सामने आते ही शहर का माहौल गरमा गया और हिंदू संगठनों ने इसे सीधे-सीधे धर्मांतरण का प्रयास बताया।

    बजरंग दल की छापामार कार्रवाई

    सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभा में शामिल लोगों से पूछताछ की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भोले-भाले लोगों को पहले प्रार्थना सभा में बुलाया जाता है और फिर धीरे-धीरे उन्हें धर्म परिवर्तन की ओर धकेला जाता है। इस अचानक हुई कार्रवाई से सभा में अफरा-तफरी मच गई।

    Twitter Post

    पुलिस 15 लोगों को थाने लाई  

    मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और 8 पुरुष, 3 महिलाएं और कुछ बच्चों सहित कुल 15 लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाने ले आई। सीएसपी डॉ. अभिनंदन शर्मा ने कहा कि जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिसकर्मी का नाम आने से सनसनी

    इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब संदेहियों में कोतवाली थाने का ही एक आरक्षक वीरेंद्र अहिरवार शामिल मिला। सूत्रों के अनुसार, वह इस पूरी गतिविधि का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इससे न केवल आमजन में बल्कि पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है।

    हिंदू संगठनों की कड़ी प्रतिक्रिया

    हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण की इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि यदि ऐसी गतिविधियों को तुरंत नहीं रोका गया तो समाज में बड़े पैमाने पर तनाव फैल सकता है। संगठनों ने प्रशासन से आरोपी की संपत्ति तक ध्वस्त करने की मांग की है।

    इछावर में लव जिहाद को लेकर शहर बंद

    इधर, सीहोर जिले के इछावर नगर में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद रविवार को पूरा शहर बंद रहा। आरोप है कि मोहसिन उर्फ राहुल ने एक 23 वर्षीय युवती को अपना नाम बदलकर धोखा दिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इस घटना ने हिंदू समाज को आक्रोशित कर दिया। व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

    समाज की चेतावनी और हनुमान चालीसा का पाठ

    आजाद चौक से रैली निकालकर लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज ने आरोपी मोहसिन की संपत्ति ध्वस्त करने की मांग की और एक घंटे का अल्टीमेटम दिया। तहसील कार्यालय परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज खुद कार्रवाई करेगा।

    प्रशासन अलर्ट पर

    इछावर में एसडीओपी रोशन जैन और थाना प्रभारी पंकज वाडेकर भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। वहीं सीहोर थाने के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

    घटनाओं ने बढ़ाई जिले में सनसनी

    सीहोर और इछावर की दोनों घटनाओं ने पूरे जिले में तनाव और आक्रोश फैला दिया है। एक ओर धर्मांतरण का मामला पुलिस विभाग तक को कटघरे में खड़ा कर रहा है तो दूसरी ओर लव जिहाद का मुद्दा समाज की अस्मिता से जुड़कर लोगों को सड़कों पर ला रहा है। प्रशासन अब अलर्ट मोड पर है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts