Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सलमान खान ने ब्रांद्रा में बेची 5.35 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी, अपार्टमेंट में तीन पार्किंग भी शामिल

सलमान खान ने ब्रांद्रा में बेची 5.35 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी, अपार्टमेंट में तीन पार्किंग भी शामिल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने मुबई के ब्रांद्रा वेस्ट स्थित एक अपार्टमेंट को बेच दिया है। सलमान ने यह अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपए में बेचा है। यह 122.45 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है, जिसमें तीन पार्किंग भी शामिल है। बता दें, ब्रांद्रा मुबई का काफी पॉश इलाका है।

    बुटीक कमर्शियल डेवलपमेंट जैसी हाई लेवल सुविधाएं मौजूद

    स्क्वायर यार्ड्स ने जो प्रॉपर्टीज डॉक्यूमेंट्स रिव्यू किए है उसके अनुसार, सलमान ने ये घर 5.35 करोड़ में बेचा है। यहा हाई लेवल रियल एस्टेट मार्केट बने हुए है और रहने के लिए प्रोपर्टीज के रेट काफी हाई है। यहां अपार्टमेंट के साथ बंगले, बुटीक कमर्शियल डेवलपमेंट जैसी हाई लेवल सुविधाएं भी उपलब्ध है। ज्यादातर इन्वेस्टर की नजर इस एरिया पर बनी रहती है।

    इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है अपार्टमेंट के पास

    यह इलाका बांद्रा, वेस्टर्न एक्स्प्रेस हाईवे और बांद्रा रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही आने वाली मेट्रो लाइन भी इसी इलाके से जुड़ी है। यहां से बांद्रा कुरला कॉम्प्लेक्स, लोअर परेल और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी काफी पास में है।

    लेन-देन में स्टांप शुल्क के साथ पंजीकरण शुल्क भी है शामिल

    जुलाई में हुए इस लेन-देन की पुष्टि पंजीकरण महानिरीक्षक (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी पंजीकरण दस्तावेजों से हुई है, जिसकी समीक्षा रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स ने की है। इसके अनुसार, सलमान खान का अपार्टमेंट शिव आस्था हाइट्स स्थित में है। यह अपार्टमेंट 122.45 स्क्वायर फुट में फैले हुआ है और इसमें 1318 वर्ग फुट की तीन पार्किंग भी शामिल है। इस लेन-देन में 32.01 लाख रुपए का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपए का पंजीकरण शुल्क शामिल है।

    सलमान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’

    सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एक्टर होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी है। उन्होंने अपने करियर में शानदार, ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान की घोषना की है। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई के आखिरी तक शुरू हो सकती है।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

    Latest Posts