Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बढ़ गई कनेक्टिविटी :श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन अब जम्मू से चलेगी, पांच घंटे में पूरा होगा सफर

श्रीनगर से कटरा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब जम्मू तवी तक बढ़ा दिया गया है। इससे जम्मू से यात्री श्रीनगर की सीधी यात्रा ट्रेन से कर सकेंगे। जम्मू से श्रीनगर पहुंचने में पांच घंटे लगेंगे।
श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन अब जम्मू से चलेगी, पांच घंटे में पूरा होगा सफर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू। उत्तर भारत में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा का विस्तार जम्मू तवी तक करने का फैसला लिया है। लंबे समय से उठ रही यात्रियों और स्थानीय लोगों की मांग अब पूरी हो गई है। 1 मार्च 2026 से यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन सीधे जम्मू से श्रीनगर के बीच संचालित होगी। इस फैसले से दोनों शहरों के बीच यात्रा समय घटकर पांच घंटे से भी कम रह जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

    एक मार्च से लागू होगा नया टाइमटेबल  

    रेलवे द्वारा जारी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन नंबर 26401 अब सुबह 6:15 बजे जम्मू तवी से रवाना होकर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 26402 दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से चलेगी और शाम 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। इस नई व्यवस्था से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, छात्रों के लिए आवागमन आसान होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। खासतौर पर धार्मिक पर्यटन और कश्मीर घूमने जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा बेहद लाभकारी साबित होगी।

    जम्मू से घाटी के लिए सीधी ट्रेन की हो रही थी मांग

    उल्लेखनीय है कि यह निर्णय उस समय आया है जब उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के पूरा होने के बाद जम्मू से घाटी तक सीधी तेज ट्रेन सेवा की मांग लगातार बढ़ रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की नीति के तहत इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को आरामदायक सीटिंग, बेहतर सुरक्षा और स्मूद सफर का अनुभव देगी। साथ ही यह कदम न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा बल्कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, व्यापार और सामाजिक संपर्क को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts