Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर के जैसीनगर का नाम बदला, अब जयशिव नगर कहलाएगा, सीएम ने नगर परिषद बनाने और कई विकास योजनाओं का किया ऐलान

Follow on Google News
सागर के जैसीनगर का नाम बदला, अब जयशिव नगर कहलाएगा, सीएम ने नगर परिषद बनाने और कई विकास योजनाओं का किया ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गर। मध्य प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अलीराजपुर का नाम बदलकर आलीराजपुर किए जाने के बाद अब सागर जिले के जैसीनगर का नाम बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सागर जिले के दौरे के दौरान जैसीनगर का नाम बदलकर जयशिव नगर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जैसे ही स्थानीय प्रस्ताव आएगा, औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    सीएम ने कार्यक्रम में की घोषणा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल और मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी दौरान उन्होंने कहा- मैं जैसीनगर का नाम जयशिव नगर करने की घोषणा करता हूं। आपका प्रस्ताव आने पर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सीएम ने जैसीनगर को नगर परिषद का दर्जा देने का भी ऐलान किया।

    Twitter Post

    करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, बेबस नदी परियोजना, और 60 करोड़ की लागत से मसुहाई से तोड़ा तक 25 किमी सड़क निर्माण जैसी कई विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सोयाबीन की फसल खराब हुई है, वहां सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

    लाड़ली बहनों के लिए बड़ी सौगात

    मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाई दूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार के पास बहनों को आर्थिक सहयोग देने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और यह योजना लगातार जारी रहेगी।

    कांग्रेस पर सीएम का हमला

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर गोवंश संरक्षण को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2004 के बाद गोवंश की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। गोमांस और गोवध की तो बात ही छोड़िए, कोई भी गोमाता को परेशान नहीं कर सकता। जो करेगा, उसकी जगह जेल में होगी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा लाड़ली बहनों पर की गई टिप्पणियों को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और माफी मांगने की बात कही।

    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रखी मांगें

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री के सामने कई मांगें रखीं। इनमें जैसीनगर में सिविल अस्पताल का निर्माण, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की स्वीकृति, कॉलेज में साइंस लैब और कॉमर्स पाठ्यक्रम और राजघाट ऊंचाई परियोजना से बचाव के लिए बेबस नदी पर बांध निर्माण जैसी मांगें शामिल थीं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts