PlayBreaking News

रूसी विमान चीन सीमा के पास क्रैश, 49 लोगों की मौत, दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में टूटा संपर्क, 63 साल पुराना था विमान

Follow on Google News
रूसी विमान चीन सीमा के पास क्रैश, 49 लोगों की मौत, दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में टूटा संपर्क, 63 साल पुराना था विमान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मॉस्को। रूस के पूर्वी अमूर क्षेत्र में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है, जिसमें 49 लोगों की जान चली गई। अंगारा एयरलाइंस का An-24 विमान चीन की सीमा के नजदीक टिंडा शहर के पास क्रैश हो गया। इस विमान में 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं।

    दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में टूटा संपर्क

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब विमान टिंडा एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। इंटरफैक्स एजेंसी के अनुसार, पहली बार लैंडिंग असफल रही थी। दूसरी बार प्रयास करते वक्त विमान रडार से गायब हो गया। टिंडा पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले एक तय चेकपॉइंट पर भी विमान संपर्क नहीं कर पाया। इसके बाद कंट्रोल रूम ने अलर्ट जारी किया।

    कंट्रोल रूम से घंटों पहले टूटा था संपर्क

    लोकल इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि यह यात्री विमान खाबरोवस्क और ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था। उड़ान के कुछ घंटे बाद ही रडार से संपर्क टूट गया था। अमूर के गवर्नर वासिली ओरलोव ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है और विमान का मलबा पहाड़ी क्षेत्र में मिला है।

    63 साल पुराना था विमान, तकनीकी खराबी की आशंका

    हादसे का शिकार हुआ विमान An-24 मॉडल का था, जिसे सोवियत संघ ने 1960 के दशक में छोटे और कठिन रनवे वाले इलाकों के लिए तैयार किया था। यह विमान 1962 से सेवा में है और कुल 1367 An-24 बनाए गए थे।

    हालांकि इसका निर्माण 1979 में बंद हो गया था, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह अब भी उपयोग में है। An-24 की खास बात यह थी कि यह खराब रनवे और एक इंजन फेल होने की स्थिति में भी उड़ान भर सकता था। बावजूद इसके, विशेषज्ञों का मानना है कि 63 साल पुराना विमान अब तकनीकी रूप से बेहद असुरक्षित हो गया है।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts