कोरबा में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या,पंखे से लटका मिला; इलाके में मचा हड़कंप

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र उज्जवल डनसेना ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परीक्षा में गैरहाजिरी के बाद मामला सामने आया। कमरे में तेज टीवी चल रहा था और दरवाजा अंदर से बंद था। मौके से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें देहदान की इच्छा जताई गई है। पुलिस जांच जारी है।
Follow on Google News
पंखे से लटका मिला; इलाके में मचा हड़कंप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर आईटीआई बस्ती से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र उज्जवल डनसेना (17) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

    परीक्षा देने नहीं पहुंचा, तब खुला मामला

    उज्जवल कॉमर्स विषय का छात्र था और अपनी कक्षा का मॉनिटर भी था। बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेंट जेवियर स्कूल में फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा थी, लेकिन वह परीक्षा देने नहीं पहुंचा। जब उसकी गैरहाजिरी की जानकारी स्कूल को मिली, तो कुछ शिक्षक उसके घर पहुंचे।

    अंदर से बंद था दरवाजा, टीवी की आवाज तेज

    उज्जवल के घर का दरवाजा अंदर से बंद था और टीवी पर तेज आवाज में गाने चल रहे थे। शिक्षकों को शक हुआ तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर का नज़ारा देखकर सभी सन्न रह गए- उज्जवल का शव पंखे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

    अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला

    कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है। इसमें उज्जवल ने अपनी मौत के बाद अपने शव को मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जताई है।

    बहन और जीजा के साथ रहता था उज्जवल

    जानकारी के अनुसार उज्जवल के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बहन डिंपी डनसेना और जीजा इंद्र के साथ रहता था। उसकी बहन गोपालपुर शिक्षा स्कूल में शिक्षिका हैं। फिलहाल, सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts