अगर आपके पास हैं 2000 रुपए के नोट? तो घबराएं नहीं, जानिए आपको अब क्या करना है?

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपए के नोट को चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की। आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी बाजार में मौजूद 2000 रुपए के नोट फिलहाल चलन में रहेंगे। 30 सितंबर तक इन नोटों को बैंक में वापस किया जा सकता है। अगर आपके पास 2000 के नोट हैं तो घबराए नहीं। जानिए आपको अब क्या करना है?
कब से जमा होंगे नोट ?
रिजर्व बैंक अनुसार, 23 मई 2023 से किसी भी नजदीकी बैंक में 2 हजार रुपए के नोट बैंक खातों में जमा करा सकेंगे या फिर उन्हें अन्य मूल्य के नोटों के साथ किसी भी बैंक शाखा में जाकर एक्सचेंज करा सकेंगे। लेकिन, एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये मूल्य के नोट बदलवाए जाए सकेंगे। 30 सितंबर 2023 तक जमा कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को जारी किया था।
परेशान होने की जरूरत नहीं
रिजर्व बैंक अनुसार, आप अपने नोट को 30 सितंबर तक जमा कर सकते हैं। इससे आपके रुपए की वैल्यू खत्म नहीं होगी और आपका कोई नुकसान नहीं होगा। इसके बदले आपको दूसरी वैलिड करेंसी मिल जाएंगी। इसलिए इस सर्कुलर के सामने आने के बाद किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है।मार्केट में ये नोट अभी चलन में हैं
रिजर्व बैंक अनुसार, आप अभी भी 2000 रुपए के नोट को लेकर आप नोटबंदी न समझें। आप अभी इस 2000 रुपए के नोट को बाजार में चला सकते हैं। साथ ही आप इससे सामान खरीद सकते हैं और लेन-देन कर सकते हैं। ये पूरी तरह से वैध हैं और अगर इसे लेने से कोई भी मना नहीं कर सकता है, लेकिन सिर्फ 30 सितंबर 2023 तक ही चलेगा।





















