भोपालमध्य प्रदेश

विधानसभा के मानसून सत्र में लंच ब्रेक बंद : अब 11:30 घंटे चलेगी सदन की कार्यवाही; विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कही ये बात

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। अब विधानसभा की कार्यवाही का समय साढे़ 3 घंटे बढ़ा दिया गया है। 8 घंटे की जगह 11:30 घंटे विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बताया कि दोपहर में डेढ़ घंटे के लंच को खत्म किया है।

इस तरह शाम 5:30 की जगह 7:30 बजे तक सदन की कार्यवाही चलेगी। जरुरत हुई तो साढे़ 7 के आगे भी समय बढ़ाया जा सकता है। अगले चार दिन लंच नहीं होगा। डेढ़ घंटे का लंच ब्रेक होता था। पांच दिवसीय मानसून सत्र के 4 दिन बचे हैं। इस दौरान सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।

 हमारे लिए सभी सम्माननीय हैं : विस अध्यक्ष

विधानसभा सत्र की अवधि पांच दिन रखे जाने पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मीडिया से कहा – मैं इस बात में नहीं पड़ना चाहता। हमारे लिए सभी सम्माननीय हैं। रिकॉर्ड उठाकर देख लें, हमें कोई परेशानी नहीं है। उनको भी सरकार चलाने का अवसर मिला है। अभी भी विधानसभा चलाने का अवसर है। छत्तीसगढ़ में चल रही है और भी जगह चल रही है।

सभी विधायकों को सवाल पूछने का मौका मिले : विस अध्यक्ष

विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा- हमने पक्ष-विपक्ष के विधायकों से ये अनुरोध किया है कि मप्र विधानसभा को देश में अच्छा उदाहरण पेश करें। इसकी शुरुआत इसी सत्र चर्चा, संवाद का केन्द्र रखें। हमारी विधानसभा केवल हंगामा और हमला करने के लिए ना हो। बल्कि, इस बात के लिए जानी जाए कि सबसे अच्छा संवाद, सबसे तथ्यात्मक विधि के अनुसार चलने वाली विधानसभा है। हमारा प्रयास है कि मु्द्दे जो विधानसभा के पटल पर आए बिना चर्चा के रुकना नहीं चाहिए। सभी विधायकों को चर्चा करने का अवसर मिले।

ये भी पढ़ें: MP Vidhansabha Monsoon Session : सदन के पहले दिन कांग्रेस ने लहसुन फेंक किया प्रदर्शन, विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

कांग्रेसियों ने लहसुन फेंक किया प्रदर्शन

बता दें कि आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सदन के बाहर कांग्रेसियों ने लहसुन फेंक दिया। कांग्रेस विधायक बोरों में भरकर लहसुन लाए थे। सरकार से किसानों का लहसुन खरीदने की मांग की गई। बता दें कि आज 13 सितंबर से शुरू हुआ सत्र 17 सितंबर तक चलेगा। जिसमें कुल पांच बैठकें होंगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button