इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

रतलाम में घर में घुसा तेंदुआ : 12 साल का बच्चा अंदर फंसा, ग्रामीणों ने छत की चादरें हटाकर बचाया; देखें VIDEO

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक घर में अचानक तेंदुआ घुस गया। यहां के बोदिना गांव में एक घर में बुधवार रात करीब 10 बजे तेंदुआ घुस गया। उसे देख मां और 17 साल की बेटी उसी समय घर से बाहर निकल आईं,‎ लेकिन एक 12 साल का बच्चा घर‎ में सो रहा था। जिसके बाद दो लोग शेड हटाकर घर में गए और बच्चे‎ को सुरक्षित बाहर निकाला।

तेंदुए को इंदौर ले जाया गया

जानकारी मिलते ही इंदौर और उज्जैन से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार सुबह 4 बजे से 5.30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टीम ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर बाहर निकाला। यह नर तेंदुआ है, जो बीमार भी लग रहा है। तेंदुए को पिंजरे में इंदौर ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

पहले भी क्षेत्र में‎ आ चुका है तेंदुआ

  • 13 अप्रैल :‎ सैलाना जनपद के‎ ग्राम पंचायत चंदेरा के‎ ग्राम बेड़दी में तेंदुए ने‎ शिकार किया था।‎ पांच बकरे-बकरियों‎ को मारा।‎
  • 18 मार्च : ग्राम‎ पाटड़ी में पांच‎ बकरे-बकरियों का‎ शिकार किया।‎
  • 21 मार्च : शिवगढ़ रेंज के ग्राम‎ नक्कीपाड़ा में दो‎ बकरियों का शिकार‎ किया।
  • 26 मार्च :‎ ग्राम ओदरण में गाय‎ के बच्चे को निशाना‎ बनाया।‎
  • 27 मार्च : इंदौर‎ के राला मंडल की‎ टीम तेंदुए को पकड़ने‎ रतलाम पहुंची।‎ सैलाना-शिवगढ़ रेंज‎ में पिंजरे भी लगाए‎ लेकिन सफलता नहीं‎ मिली।
  • 3 अप्रैल : पिंजरे‎ हटा दिए और इसके‎ बाद भी क्षेत्र में तेंदुए‎ का मूवमेंट नजर‎ आता रहा।‎

ये भी पढ़ें- MP News : पेड़ पर चढ़े तेंदुए के शावक को कड़ी मशक्‍कत के बाद पकड़ा, मादा तेंदुआ का इंतजार करेंगे वनकर्मी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

 

संबंधित खबरें...

Back to top button