Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

थाने के बाहर भारी हंगामा :रायपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने दी गिरफ्तारी, भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने पुलिस को खुलेआम धमकी देने के मामले में मौदहापारा थाने में गिरफ्तारी दी है। शेखावत ने सूदखोर व हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर के जुलूस का विरोध करते हुए पुलिस अधिकारियों को घर में घुसकर प्रदर्शन की धमकी दी थी, जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई। गिरफ्तारी के समय थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल और समर्थक मौजूद रहे।
रायपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने दी गिरफ्तारी, भारी पुलिस बल तैनात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार शाम क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने मौदहापारा थाने में अपनी गिरफ्तारी दी है। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। शेखावत पर पुलिसकर्मियों को धमकी देने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी।

    गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर दी थी चुनौती

    डॉ. राज शेखावत ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ‘आमंत्रण यात्रा’ शुरू करने और शाम 4 बजे थाने में गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था। उन्होंने सूदखोर एवं हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर के जुलूस के दौरान पुलिस पर घरों में घुसकर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों को भी खुली चेतावनी दी थी। इसी धमकी वाले वीडियो के आधार पर मौदहापारा पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी।

    Twitter Post

    पुलिस के खिलाफ धमकी पर मामला हुआ दर्ज

    वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद निकाले गए जुलूस को लेकर शेखावत ने पुलिस पर सवाल उठाए थे। उनका वीडियो वायरल होने के बाद पुरानी बस्ती के तत्कालीन थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आपराधिक धमकी, लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने की बात कही गई थी। FIR दर्ज होने के बाद से शेखावत पुलिस को खुली चुनौती देते रहे।

    थाने के बाहर बड़ा पुलिस बल तैनात

    शेखावत की घोषणा के बाद बुधवार को थाने के बाहर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। समर्थकों ने नारेबाजी की, जिसके बाद 1 ASP, 2 CSP, 5 टीआई समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखते हुए स्थिति नियंत्रण में रखी।

    वीरेंद्र तोमर के मामले से जुड़ा पूरा विवाद

    रायपुर पुलिस ने हाल ही में लंबे समय से फरार सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसका जुलूस निकालते हुए पुलिस उसे नंगे पांव और फटी बनियान में थाने लेकर आई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसके बाद करणी सेना ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और इसे अमानवीय बताया।

    शेखावत ने क्या कहा था

    सोशल मीडिया लाइव में शेखावत ने कहा था कि पुलिस का व्यवहार गलत था और पुलिसवालों के घरों में घुसकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी थी कि क्षत्रिय समाज जल्द रायपुर कूच करेगा। साथ ही उन्होंने 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में ‘न्याय महापंचायत’ करने का भी ऐलान किया था। इसी बीच यह भी स्पष्ट किया गया कि हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का करणी सेना से कोई औपचारिक संबंध नहीं है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts