Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:रायपुर में BJP-कांग्रेस टकराव: SI समेत 16 पुलिसकर्मी घायल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, देर रात अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

राजीव भवन घेराव के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आए, पुलिस पर पथराव, बोतल और जूते फेंकने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला।रायपुर में भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन घेराव के दौरान प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप ले लिया। बैरिकेडिंग के पास भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस को हालात संभालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
रायपुर में BJP-कांग्रेस टकराव: SI समेत 16 पुलिसकर्मी घायल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, देर रात अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर
प्रेम कुमार, रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन घेराव के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद स्थिति बिगड़ गई, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 12 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। देर रात पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल लिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बलौदाबाजार हिंसा केस: अमित बघेल जेल से रिहा, बाहर आते ही किया 2028 की सरकार का दावा

राजीव भवन घेराव में बिगड़े हालात

रायपुर में भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन घेराव के दौरान प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप ले लिया। बैरिकेडिंग के पास भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस को हालात संभालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

/img/129/1784782720383

यह भी पढ़ें: CG NEWS: राजीव भवन घेराव पर सियासत गरम, कांग्रेस का आरोप- भाजपा नहीं, पूरी सरकार हमला करने आई

16 पुलिसकर्मी घायल

प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में एक सब-इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। कई जवानों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद कई जवानों को छुट्टी भी दे दी गई।

/img/129/1784782683880

पुलिस का आरोप- पथराव और बोतलें फेंकी गईं

खम्हारडीह थाना पुलिस की शिकायत के अनुसार प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल पर पत्थर, कांच की बोतलें, लकड़ी और जूते फेंके गए। इसी घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का हंगामा, कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन

12 कांग्रेस नेताओं पर FIR

पुलिस ने इस मामले में सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा और अमित तिवारी समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देर रात अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

घटना की जानकारी मिलने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला देर रात रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, 17.52 लाख ठगी मामले में कोर्ट ने FIR के दिए आदेश

घायल जवानों ने बताई आपबीती

घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेडिंग के दौरान भीड़ के दबाव में उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। वहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षक देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई है और उनका उपचार जारी है।

/img/129/1784782699803

वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: अग्निवीरों को 10% आरक्षण, किसानों के लिए बनी उर्वरक मॉनिटरिंग समिति

राजनीतिक टकराव से बढ़ा तनाव

यह प्रदर्शन दिल्ली में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजपा द्वारा आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में कई मंत्री भी शामिल हुए। कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोनों दलों के समर्थकों के आमने-सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts