CG NEWS:राजीव भवन घेराव पर सियासत गरम, कांग्रेस का आरोप- भाजपा नहीं, पूरी सरकार हमला करने आई

कांग्रेस का दावा- मंत्रियों के इशारे पर पत्थरबाजी, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल, राज्यपाल से मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया।
Follow on Google News
राजीव भवन घेराव पर सियासत गरम, कांग्रेस का आरोप- भाजपा नहीं, पूरी सरकार हमला करने आई

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के बाद सियासी टकराव और तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पर सुनियोजित हमला कराने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन भाजपा का नहीं बल्कि पूरी राज्य सरकार का था, जिसमें कई मंत्री शामिल रहे और पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का हंगामा, कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन

राजीव भवन घेराव पर कांग्रेस का बड़ा आरोप

रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया। उनके अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता सामान्य रूप से कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर तनाव बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: अग्निवीरों को 10% आरक्षण, किसानों के लिए बनी उर्वरक मॉनिटरिंग समिति

पत्थरबाजी और आंसू गैस का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता पत्थर, लाठी और पुराने चप्पल लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर और पानी की बोतलें फेंकी गईं। सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पांच आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल भी उन्हीं पर किया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंत्री खुद प्रदर्शन में थे शामिल 

कांग्रेस का कहना है कि इस प्रदर्शन में राज्य सरकार के कई मंत्री, जिनमें गृह मंत्री भी शामिल थे, मौजूद रहे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय मंत्री विपक्ष के कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: जांजगीर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, PM मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

राज्यपाल से बर्खास्तगी की मांग

प्रदेश कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की कि प्रदर्शन में शामिल मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्रियों ने अपने संवैधानिक दायित्वों का उल्लंघन किया है और सत्ता का दुरुपयोग किया है।

/img/129/1784733578123

राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन से जोड़कर लगाया आरोप

कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम को नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक बौखलाहट में विपक्ष पर हमला कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार विरोध की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का बड़ा विरोध, प्रदेश में आज करेंगे PM का पुतला दहन

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। पार्टी का कहना है कि पुलिस ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई और भाजपा कार्यकर्ताओं को संरक्षण दिया गया। कांग्रेस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts