CG NEWS:रायपुर 5 मौत मामला: SIT जांच में बड़ा खुलासा, मौत से 4 दिन पहले खरीदा था महीनेभर का राशन, आर्थिक तंगी का दावा खारिज

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर के टिकरापारा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गठित एसआईटी (SIT) जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। जांच में अब तक आर्थिक तंगी या कर्ज की वजह से घटना होने की आशंका खारिज होती नजर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर पुलिस अब हत्या के बाद आत्महत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: हाईवे पर निर्वस्त्र हालत में मिली महिला, ग्रामीणों और पुलिस ने बचाई गरिमा, सुरक्षित पहुंचाया नारी निकेतन
चार दिन पहले खरीदा था महीनेभर का राशन
एसआईटी जांच में सामने आया है कि मृतक साजिद ने घटना से चार दिन पहले ही घर के लिए पूरे महीने का राशन खरीदा था। जांच अधिकारियों का मानना है कि यदि परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा होता तो इतनी मात्रा में राशन खरीदना संभव नहीं होता। यही तथ्य आर्थिक तंगी की आशंका को कमजोर करता है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: शराब पार्टी के बहाने बुलाया,दोस्त ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद युवक की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बदली जांच की दिशा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों की मौत गुरुवार रात के दौरान हुई। इस रिपोर्ट के बाद जांच एजेंसियों ने पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन दोबारा तैयार की है। अब पुलिस हर साक्ष्य को इसी समय के आधार पर जोड़कर जांच कर रही है।
शुक्रवार सुबह घर से निकलता दिखा था साजिद
जांच में यह भी जानकारी मिली है कि शुक्रवार सुबह साजिद घर से बाहर निकलता दिखाई दिया था। इसी आधार पर पुलिस यह संभावना भी जांच रही है कि पहले परिवार के अन्य चार सदस्यों की हत्या हुई और उसके बाद साजिद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी पत्नी को भी मिलेगी फैमिली पेंशन: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
कर्ज और आर्थिक तंगी का नहीं मिला कोई प्रमाण
घटना के बाद शुरुआती चर्चाओं में आर्थिक तंगी और कर्ज को कारण बताया जा रहा था, लेकिन एसआईटी जांच में अब तक ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच में कर्ज या आर्थिक दबाव की पुष्टि नहीं हुई है।
मकान मालिक के बयान ने भी बदली तस्वीर
मकान मालिक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि साजिद हर महीने समय पर किराया जमा करता था। इस बयान के बाद आर्थिक परेशानी की संभावना और कमजोर हो गई है। पुलिस अब परिवार की सामाजिक, व्यक्तिगत और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में स्कूल बसों की बड़ी जांच, 200 से ज्यादा बसें और ड्राइवर की पुलिस रखेगी निगरानी
फॉरेंसिक और तकनीकी जांच जारी
एसआईटी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण किया जा रहा है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।












