CG NEWS:रायपुर में स्कूल बसों की बड़ी जांच, 200 से ज्यादा बसें और ड्राइवर की पुलिस रखेगी निगरानी

रायपुर में स्कूल बसों की बड़ी जांच, बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष अभियान, बसों की फिटनेस से लेकर ड्राइवरों के हेल्थ और आई टेस्ट तक की गई जांच। जांच के दौरान बसों के ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर, फायर सेफ्टी सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की गई।
Follow on Google News
रायपुर में स्कूल बसों की बड़ी जांच, 200 से ज्यादा बसें और ड्राइवर की पुलिस रखेगी निगरानी

रायपुर न्यूज। राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने रविवार को बड़ा जांच अभियान चलाया। पुलिस परेड ग्राउंड में 200 से अधिक स्कूल बसों और उनके चालकों की व्यापक जांच की गई। अभियान के दौरान बसों की तकनीकी फिटनेस के साथ ड्राइवरों और परिचालकों का हेल्थ व आई टेस्ट भी कराया गया।

CG NEWS: महंगे बिजली बिल पर कांग्रेस का हमला, घर-घर पहुंचकर बांटे स्मार्ट मीटर हटाने के आवेदन

सुरक्षा अभियान शुरू

राजधानी रायपुर में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष जांच अभियान चलाया। रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में 200 से अधिक स्कूल बसों की मैकेनिकल जांच की गई। अभियान का उद्देश्य किसी भी तरह की तकनीकी खामी को समय रहते चिन्हित कर बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।

बसों की फिटनेस की हुई जांच

जांच के दौरान बसों के ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर, फायर सेफ्टी सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने प्रत्येक बस की फिटनेस रिपोर्ट तैयार की।

CG NEWS: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित

ड्राइवरों का हेल्थ और आई टेस्ट

बस चालकों और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसमें विशेष रूप से आई टेस्ट शामिल रहा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चालक पूरी तरह स्वस्थ हैं और सुरक्षित तरीके से वाहन चला सकते हैं।

/img/129/1784458844232

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन बसों में तकनीकी खामियां या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसी बसों को संचालन की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।

CG NEWS: चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार

पालकों का भरोसा बढ़ाने की पहल

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि "सुरक्षित स्कूल बस, सुरक्षित सफर" की व्यवस्था को मजबूत करना है, जिससे अभिभावकों का विश्वास बढ़े और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts