CG NEWS:शराब पार्टी के बहाने बुलाया,दोस्त ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद युवक की मौत

रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस की जांच और गिरफ्तारी पर उठे सवाल।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय साकिब अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग की लपटों में घिरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सात दिन तक इलाज चला, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई।
शराब पार्टी के बहाने बुलाया,दोस्त ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद युवक की मौत

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोस्ती के नाम पर एक युवक की जिंदगी खत्म होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पार्टी के बहाने बुलाए गए युवक पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने सात दिन तक जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

CG NEWS: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

शराब पार्टी के बहाने बुलाया

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में 12 जुलाई की शाम मोहम्मद साकिब को उसके दोस्त सोनू और अन्य युवक शराब पार्टी के बहाने अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद साकिब पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

/img/129/1784533594699

बाइक पर बैठे युवक को बनाया निशाना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय साकिब अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग की लपटों में घिरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सात दिन तक इलाज चला, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई।

/img/129/1784533771454

CG NEWS: रायपुर में स्कूल बसों की बड़ी जांच, 200 से ज्यादा बसें और ड्राइवर की पुलिस रखेगी निगरानी

दोस्त पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी सोनू ब्लिंकिट में डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करता है और वह साकिब पर भी इसी काम से जुड़ने का दबाव बना रहा था। हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी पुलिस जांच के बाद ही होगा।

/img/129/1784533691167

परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उनका कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल का ठीक से निरीक्षण नहीं किया और जांच की रफ्तार भी बेहद धीमी रही। साकिब की मौत के बाद परिजन और रिश्तेदार सरस्वती नगर थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

/img/129/1784533627212

CG NEWS: चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार

पुलिस ने क्या कहा

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts