CG NEWS:रायपुर 5 मौत मामला: SIT जांच में बड़ा खुलासा, मौत से 4 दिन पहले खरीदा था महीनेभर का राशन, आर्थिक तंगी का दावा खारिज
रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को अब तक की जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिन्होंने शुरुआती आशंकाओं को बदल दिया है। जांच के अनुसार मृतक साजिद ने घटना से चार दिन पहले ही पूरे महीने का राशन खरीदा था। इससे यह संकेत मिलता है कि परिवार तत्काल आर्थिक संकट में नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी मौतें गुरुवार रात होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की टाइमला
Prem Nirmalkar
20 Jul 2026



























