Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ वीडियो, चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना

राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ वीडियो, चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “चोरी-चोरी, चुपके-चुपके अब और नहीं, जनता जाग गई है।”

Twitter Post

 

हालांकि, वीडियो में चुनाव आयोग का सीधा नाम नहीं लिया गया।

कांग्रेस बोली- वोट चोरी, अधिकारों की चोरी

राहुल के पोस्ट के तुरंत बाद कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर लिखा कि आपके वोट की चोरी, आपके अधिकारों की चोरी है। पार्टी ने अपील की कि सभी लोग मिलकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाएं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करें।

Twitter Post

 

वीडियो में क्या दिखाया गया

जारी वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस थाने पहुंचता है। वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी खर्राटे ले रहा होता है। वह व्यक्ति कहता है कि उसे चोरी की रिपोर्ट लिखवानी है। पुलिसकर्मी पूछता है कि क्या चोरी हुआ, जिस पर व्यक्ति जवाब देता है कि उसका वोट चोरी हो गया है।

ये भी पढ़ें: किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही पर जापानी प्रधानमंत्री ने जताया शोक, उमर अब्दुल्ला ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, बचाव कार्य जारी

वह आगे आरोप लगाता है कि लाखों वोट चुराए जा रहे हैं। यह सुनकर पुलिसकर्मी खुद भी सोच में पड़ जाते हैं कि कहीं उनका वोट भी चोरी न हुआ हो। यह व्यंग्यात्मक वीडियो लगभग एक मिनट का है।

राहुल का पुराना आरोप

इससे पहले भी राहुल गांधी कई बार चुनाव आयोग पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि ईसी निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं करा रहा और वोट चोरी में उसकी भूमिका है। नए वीडियो को उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts