Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी देश के सबसे असफल और निराश नेता : CM शिवराज

राहुल गांधी देश के सबसे असफल और निराश नेता : CM शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे असफल, कुंठित, हताश और निराश नेता हैं।

राहुल ने अपनी देश भक्ती पर सवाल खड़े कर दिए

सीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि विदेशी धरती पर जाकर कोई देशभक्त नेता राहुल गांधी की तरह देश विरोधी बयान नहीं देता। ‘केरोसिन छिंड़क दिया है’, अब देश में कोई उनकी सुनता नहीं है। इसलिए अपनी निराशा हताशा विदेश में निकाल रहे हैं। ये बयान देकर राहुल गांधी ने अपनी देश भक्ती और राष्ट्र निष्ठा पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस का भगवान ही मालिक है : CM

सीएम शिवराज ने बताया कि जब श्री मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे, मैं यूएसए की यात्रा पर था। मुझसे वहां के पत्रकारों ने एक सवाल पूछा था, कि क्या भारत के प्रधानमंत्री ‘अंडर अचीवर’ हैं। मैंने कहा वो कांग्रेस के नहीं भारत के प्रधानमंत्री हैं और भारत का प्रधानमंत्री कभी ‘अंडर अचीवर’ नहीं हो सकता।

राहुल गांधी ने क्या कहा ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन दौरे के दौरान कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि 'देश में धुव्रीकरण बढ़ता जा रहा है, बेरोजगारी अपने चरम पर है, महंगाई बढ़ती जा रही है। बीजेपी ने देश में हर तरफ केरोसिन छिड़क दिया है, बस एक चिंगारी से हम सब एक बड़ी समस्या के बीच होंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1528290814505275392?t=QJdSXFvFLrtILjRZuO4gtg&s=08 ये भी पढ़ें- कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने माना- कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही, पाकिस्तान से की भारत की तुलना
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts