PlayBreaking News

सुरक्षा पर सियासत :केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सिक्योरिटी बढ़ाने पर कांग्रेस ने बताया यह कारण...!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने अलग ही कारण बताया है।
Follow on Google News
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सिक्योरिटी बढ़ाने पर कांग्रेस ने बताया यह कारण...!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाने पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। चौहान की Z+ सुरक्षा में और सुरक्षाकर्मी तैनात करने पर कांग्रेस ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इस मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है। 

    मप्र के लिए यह सबसे अच्छी बात..!

    इस मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में नायक ने कहा कि 'आज सुबह से यह चर्चा चल रही है कि शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शिवराज सिंह के चेले पूरे में यह हल्ला उड़ा रहे हैं कि बस घोषणा होने वाली है और वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं। अगर वो बनते हैं तो मप्र के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी, मेरी शुभकामना है। लेकिन उनकी सुरक्षा बढ़ाने का कारण दूसरा है।'

    Twitter Post

    सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होने का आरोप

    नायक ने कहा कि ' वह कारण यह है कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को चिट्ठी लिखी है उसमें कहा है कि शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है, उसे ठीक किया जाए। मोहन सरकार पर शिवराज सिंह चौहान ने यह आरोप लगाया है कि उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। और इसीलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। और कोई दूसरा कारण नहीं है।'

    सोशल मीडिया पर अध्यक्ष बनने की चर्चा

    कांग्रेस नेता मुकेश नायक का बयान तब आया है जब सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हुई कि शिवराज सिंह चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है। हालांकि जिस तरह से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है उससे अध्यक्ष बनने से ज्यादा गृह मंत्रालय को मिला इनपुट ज्यादा सटीक कारण माना जा रहा है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts