PlayBreaking News

पाकिस्तान की फिर उड़ी धज्जियां :पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे PM शरीफ, लंबा इंतजार कराने के बाद भी नहीं मिले रूसी राष्ट्रपति

कुछ देर बाद जब पुतिन वहां से निकले तो उन्होंने एक पत्रकार को देख आंखों से इशारा किया। यह सभी घटनाएं वीडियो में रिकॉर्ड हुई हैं। रूसी वेबसाइट रशिया टुडे (आरटी न्यूज) ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Follow on Google News
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे PM शरीफ, लंबा इंतजार कराने के बाद भी नहीं मिले रूसी राष्ट्रपति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मॉस्को। तुर्कमेनिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल पीस एंड ट्रस्ट फोरम के दौरान एक वाकया देखने को मिला। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ मीटिंग में व्यस्त थे, तभी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अचानक कमरे में घुस गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन और शहबाज के बीच द्विपक्षीय बातचीत तय थी, लेकिन पाकिस्तानी PM को लगभग 40 मिनट इंतजार कराया गया। इंतजार बढ़ने से नाराज शहबाज बिना प्रोटोकॉल मीटिंग रूम में दाखिल हो गए, जहां पुतिन पहले से एर्दोगन से चर्चा कर रहे थे। इस अचानक एंट्री से कमरे में मौजूद अधिकारियों में भी हलचल मच गई।

    डिप्लोमैटिक हलकों में इसे रूस-पाकिस्तान संबंधों में तनाव का संकेत माना जा रहा है। वहीं पाकिस्तान की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    Twitter Post

    पुतिन ने सिखाया था ईयरफोन लगाना

    यह पहली बार नहीं है जब पुतिन और शहबाज शरीफ की मुलाकात अजीब हालात के कारण सुर्खियों में आई हो। जब-जब दोनों नेता आमने-सामने हुए हैं, प्रोटोकॉल या व्यवहार से जुड़े कुछ ना कुछ असहज पल ज़रूर देखने को मिले हैं। इससे पहले चीन में हुई SCO समिट के दौरान भी ऐसा ही वाकया हुआ था। बीजिंग में मुलाकात के दौरान शहबाज शरीफ बातचीत शुरू करते समय अपना इयरफोन ठीक से नहीं लगा पाए थे। पुतिन ने मुस्कुराते हुए उन्हें ईयरफोन पहनने का तरीका समझाने की कोशिश की, और यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

    क्या है इंटरनेसनल पीस एंड ट्रस्ट फोरम

    इंटरनेशनल पीस एंड ट्रस्ट फोरम एक वैश्विक मंच है, जहां दुनिया भर के देशों के नेता, मंत्री, अधिकारी, विशेषज्ञ और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े प्रतिनिधि एक साथ बैठकर अंतरराष्ट्रीय शांति और भरोसे को मजबूत करने पर चर्चा करते हैं। इस फोरम का उद्देश्य देशों के बीच तनाव कम करना, संवाद बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर सहयोग को मजबूत करना है। यहां सुरक्षा, कूटनीति, क्षेत्रीय विवाद, मानवीय मुद्दों और आपसी विश्वास जैसे विषयों पर विस्तृत बातचीत होती है, ताकि दुनिया को अधिक स्थिर और शांतिपूर्ण बनाया जा सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts