राष्ट्रीय

त्रिपुरा में बोले PM मोदी: 2017 से पहले गरीबों का राशन लूटा जाता था… अब डबल इंजन की सरकार मुफ्त दे रही

तवांग में भारत-चीन झड़प के बाद पहली बार पीएम मोदी पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर हैं। रविवार सुबह वे मेघालय की राजधानी शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (NEC) के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी यहां पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

रुकावटों को दिखाया रेड कार्ड

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, फुटबॉल में अगर कोई खिलाड़ी खेल भावना से नहीं खेलता तो उसे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया जाता है। ऐसे ही पिछले 8 वर्षों में हमने पूर्वोत्तर के विकास के रास्ते में आईं रुकावटों को रेड कार्ड दिखा दिया। हम भ्रष्टाचार, पक्षपात, हिंसा, भाई-भतीजावाद, नए प्रोजेक्ट को ठप करने और वोट बैंक की राजनीति को दूर करने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। देश जानता है कि इन बीमारियों की जड़ें बहुत गहरी हैं, इसलिए हम सभी को मिलकर इसे हटाना है।

वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज बनाएगी सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि हम पूर्वोत्तर का पूरी ईमानदारी से विकास कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले यहां योजनाओं के लिए सिर्फ फीते काटे जाते रहे थे। लेकिन अब बॉर्डर का विकास डंके की चोट पर हो रहा है। बॉर्डर पर नई सड़कें, नई टनल, नए पुल, नई रेल लाइन, नए एयर स्ट्रिप बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जो सीमावर्ती गांव कभी वीरान हुआ करते थे, हम उन्हें वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज बनाएंगे। हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट बॉर्डर एरिया आखिरी छोर नहीं, बल्कि सुरक्षा और समृद्धि के गेटवे है।

त्रिपुरा में विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मेघालय के बाद पीएम अगरतला पहुंचे। यहां राज्यपाल एसएन आर्य, मुख्यमंत्री माणिक साहा, उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। दोपहर 3:19 बजे पहुंचने के कुछ देर बाद मोदी विवेकानंद मैदान के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने कहा- पिछले तीन साल में चार लाख से अधिक परिवारों को पाइप से पेयजल की आपूर्ति शुरू की गई है। 2017 से पहले गरीबों के राशन की लूट होती थी, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया।

एयरपोर्ट से रैली स्थल की तरफ की सड़क के दोनों ओर स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में 4,350 करोड़ रुपए से अधिक के कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button