जबलपुरमध्य प्रदेश

Mandla News: अस्थि विसर्जन में जा रहे पिता-पुत्र की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, दो दर्जन से ज्यादा घायल

मंडला। जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में लोगों की मौत हो गई। जबिक, 13 लोग घायल हो गए। मृतक पिता-पुत्र हैं, जो अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने सिवनी जिले से आए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मक्के से रजक परिवार के लोग अस्थि विसर्जन के लिए मंडला के महाराजपुर संगम घाट आ रहे थे। इसमें सिवनी जिले के ग्राम सिहोरा लखनादौन से दीवान रजक (70) एवं दीवान का पुत्र संजू रजक (35) शामिल होने आए थे। इस दौरान थाना बम्हनी अंतर्गत पिंडरई-मंडला मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों का कहना है कि पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे में 13 लोग घायल

इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं, घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

बाजार जा रही महिला की मौत

इधर, मंडला के अंजनिया पुलिस चौकी क्षेत्र के बम्हनी बंजर मार्ग पर एक महिला पिकअप वाहन से बाजार जा रही थी। इस दौरान रास्ते में पिकअप से गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला सुखओ बाई (40) पति सेवा केवट लफरा ग्राम की रहने वाली बताई जा रही है, जो कि सुखी मछली बेचने अंजनिया बाजार जा रही थी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें: Katni News : तेज रफ्तार पिकअप ने दो युवकों को रौंदा, मौत; सड़क किनारे आग ताप रहे थे दोस्त

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button