राष्ट्रीय

पंजाब में पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता

पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि आज मध्यरात्रि से पंजाब में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा

पंजाब सरकार ने भी रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए हैं। सरकार ने प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत दी है। मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि मध्यरात्रि से पंजाब में पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता हो जाएगा।

दिवाली पर केंद्र सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

दिवाली के एक दिन पहले यानी 3 नवंबर को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को घटाने का एलान किया था। इसके बाद से अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी चन्नी सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने की अपील की थी।

पड़ोसी राज्यों का रुख कर रहे थे लोग

पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल से बहुत अधिक थीं। यह अंतर 10 रुपए से भी ज्यादा था। इसी कारण से पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लोग ईंधन भरवाने के लिए पड़ोसी राज्यों का रुख कर रहे हैं। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ में पहले ही वैट को घटाया जा चुका है।

ये भी पढ़े: पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के घर के बाहर धरने पर अकाली दल

राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button