राष्ट्रीय

पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के घर के बाहर धरने पर अकाली दल

अकालियों ने पंजाब में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों को कम करने की मांग की

चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के घर के बाहर धरना दिया। अकालियों ने पंजाब में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों को कम करने की मांग की। इस दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोट आई है। इस दौरान पुलिस ने सुखबीर बादल सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

अकालियों की सीएम पर राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक

सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया ‘आज अकाली कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चन्नी पर राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक की है। विधायकों के फ्लैट्स की घेराबंदी और बैरिकेडिंग के बावजूद घेराव सफल रहा है। मुुख्यमंत्री चन्नी को अकाली कार्यकर्ताओं ने साफ संदेश दे दिया है कि फोटो खिंचवाना बंद करें और अपने वादे पूरे करें।

किसानों की आवाज उठा रहे कार्यकर्ताओं पर बरसाईं लाठियां

सुखबीर सिंह बादल ने अगले ट्वीट में लिखा कि ये भ्रष्ट कांग्रेस सरकार और इसका सीमए जो केवल लूट में दिलचस्पी रखता है। इन्होंने अकाली कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं, जो शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज उठा रहे थे। कपास उगाने वाले किसानों को 50,000 रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा और पेट्रोल-डीजल पर राज्य वैट में 10 रुपए प्रति लीटर कम करें। यह हमारी मांगे हैं।

पड़ोसी राज्यों से महंगा है पंजाब में पेट्रोल

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पांच रुपए और डीजल 10 रुपए कम कर दिवाली का तोहफा दिया है। केंद्र सरकार का यह तोहफा पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों पर भारी पड़ गया है। दरअसल, पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर वैट ज्यादा होने के कारण पड़ोसी प्रदेश हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ की अपेक्षा यहां कीमतें अधिक हैं। पंजाब के मुकाबले चंडीगढ़ में पेट्रोल 11.64 रुपए लीटर सस्ता है। हिमाचल में 11.57 रुपए और हरियाणा में 10.60 रुपए सस्ता है।अगर पंजाब सरकार ने जल्द अपने वैट को कम नहीं किया तो आने वाले दिनों में सीमाओं से सटे पेट्रोल पंप ठप होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। क्योंकि अधिकतर लोग पंजाब की जगह पड़ोसी प्रदेशों का रुख करने लगे हैं।

राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button