MP WILD LIFE NEWS : पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखे दुर्लभ काले भेड़िए, वन्य जीवों के लिए खुशखबरी, लेकिन चिंता की बात भी

पन्ना। अपने टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध एमपी का पन्ना टाइगर रिज़र्व (PTR) फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां के बफर एरिया में पहली बार काला भेड़िया (Black Wolf) दिखाई दिया है, जिसे वन्य जीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है। इन बेहद दुर्लभ माने वाले जीवो को पहली बार कैमरे में कैद किया गया है और ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
बफर एरिया में आए नजर[/caption]
बाघ के बाद दुर्लभ ब्लैक वुल्फ के भी होंगे दीदार
पन्ना टाइगर रिज़र्व में जहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू, चीतल, सांभर, चिंकारा व चौसिंगा जैसे वन्य जीव मिलते हैं। अब यहां पर लगभग विलुप्त हो चुके दुर्लभ काले भेड़िए की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले हैं। ये काले भेड़िये छोटे से झुंड में किशनगढ़ बफ़र के जंगल से गुजरने वाले हाइवे के नजदीक पहली बार देखे गए। इससे पहले PTR में ही अगस्त 2021 में फिशिंग कैट के प्राकृतिक आवास की भी पुष्टि हुई थी। [caption id="attachment_114748" align="aligncenter" width="600"]
बफर एरिया में आए नजर[/caption]
पहली बार दिखे काले भेड़िए
किसी समय पन्ना से टाइगर लुप्त हो चुके थे, लेकिन उनके पुनर्वास के बाद अब यहां का जंगल बाघों से आबाद हो चुका है। इन जंगलों में तेंदुओं भी खूब मिलते हैं। एमपी को टाइगर स्टेट के साथ ही लेपर्ड स्टेट का दर्जा दिलाने में पन्ना टाइगर रिज़र्व की अहम भूमिका रही है। काले भेड़िया पन्ना के अलावा अब तक प्रदेश में कहीं देखे भी नहीं गए हैं।शिकार करने में होते हैं माहिर
राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के पूर्व सदस्य हनुमंत प्रताप सिंह (रजऊ राजा) के मुताबिक आने वाले समय में यदि इनकी संख्या बढ़ती है तो इससे पर्यटन का दायरा बढ़ेगा। इन विलुप्त प्रजाति के दुर्लभ भेड़ियों की तस्वीर रूपेश कुकाडे नाम के फोटोग्राफर ने किशनगढ़ जंगल से गुजरने वाले हाइवे के पास ली है। देखा जाए तो यहां अब तक भूरे रंग के भेड़िये नजर आते हैं। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स के मुताबिक काले भेड़िए भी शिकार करने में माहिर होते हैं।





















