Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Panna News : दो गुटों की आपसी झड़प में तीन की मौत, छावनी में तब्दील हुआ गांव

Panna News : दो गुटों की आपसी झड़प में तीन की मौत, छावनी में तब्दील हुआ गांव
पन्ना। जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत कड़ना गांव में तीन लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दो गुटों में हुए आपसी विवाद में 3 लोगों मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। https://x.com/psamachar1/status/1821851198321799508

आपसी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा पुलिस चौकी के ग्राम कड़ना में गुरुवार की देर रात दो आदिवासी समुदाय के गुटों में आपसी विवाद हो गया। देखते देखते ये विवाद इतना बढ़ा कि पहले मारपीट के बाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और धूप सिंह की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और गांव छावनी में तब्दील हो गया।

दो आरोपियों को लिया हिरासत में

शुक्रवार की सुबह जैसे पुलिस को जानकारी मिली तो पन्ना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, पवई एसडीओपी सौरभ रत्नाकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शवों को अपने कब्जे में लेकर स्थिति को काबू कर लिया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है। वहीं अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों तिलक सिंह और ज्ञान सिंह को हिरासत में लिया है। ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : सीएम डॉ. मोहन ने वीडियो कॉल पर हॉकी प्लेयर विवेक सागर से की बात, एमपी सरकार देगी 1 करोड़ का इनाम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts