PlayBreaking News

पंचत्तव में विलीन हुए एक्टर पंकज धीर, 68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग, महाभारत में निभाया था कर्ण का रोल

Follow on Google News
पंचत्तव में विलीन हुए एक्टर पंकज धीर, 68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग, महाभारत में निभाया था कर्ण का रोल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। महाभारत में कर्ण का रोल निभाने वाले मशहूर कलाकार पंकज धीर (68) का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। दरअसल वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज धीर का अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे पवन हंस क्रीमैटोरियम में हुआ। अंतिम संस्कार के वक्त परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कई दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके बेटे अभिनेता कुशल टंडन ने उन्हें कंधा दिया, अंतिम संस्कार में एक्टर सलमान खान, अरबाज खान सहित सिध्दार्थ मलहोत्रा भी शामिल हुए। बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टेलीविजन शो महाभारत में दानवीर कर्ण के रोल से उन्हें पहचान मिली थी।

    फिरोज खाने ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

    उनकी मौत की पुष्टि ‘महाभारत’ में ही अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने की। फिरोज ने पंकज धीर के निधन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उनके साथ फोटो भी शेयर की। आगे उन्होंने लिखा, ‘जेंटलमैन, गुड बॉय। आप हमेशा याद आएंगे.’ खबरों की मानें तो पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हुआ। हालांकि कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि उन्होंने कैंसर को मात दे दी है लेकिन, एक बार फिर से कैंसर ने उन्हें जकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

    महाभारत में अर्जुन का रोल हुआ था ऑफर 

    एक्टर पकंज धीर के कर्ण बनने का किस्सा काफी दिलचस्प कहानियों से भरा है। बीआर चोपड़ा ने पहले उन्हें अर्जुन के रोल के लिए चुना था। लेकिन, अपनी कुछ शर्तों के कारण उनके हाथ से ये रोल चला गया और फिरोज खान की झोली में जा गिरा था। दरअसल बी आर चोपड़ा की डिमांड थी कि वो अपनी मूंछें हटा दें लेकिन इसके लिए एक्टर राजी नहीं हुए। इसकी वजह से उन्हें ‘महाभारत’ के निर्माता के गुस्से का भी सामना करना पड़ा लेकिन, वह नहीं माने। और फिर कुछ समय के बाद ही बीआर चोपड़ा ने उन्हें एक बार फिर से फोन करके बुलाया और कर्ण का रोल ऑफर किया।

    45 सालों से इंडस्ट्री में जुड़े रहे

    साल 1970 में फिल्म परवाना से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर पंकज धीर ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। समय के साथ फिल्मों में वे कई छोटे-मोटे रोल करने लगे। साल 1988 में बी.आर.चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से उन्हें देशभर में पॉपुलेरिटी मिली और उसके बाद उन्हें फिल्मों में कैरेक्टर रोल दिए जाने लगे। इसके बाद से उनके करियर को उंचाई मिलने लगी।

    लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में पंकज धीर ने जानकारी दी थी कि टीवी शो महाभारत की शूटिंग करते हुए उनकी आंख में तीर लग गया था। इसके बाद एक्टर को अपनी आंखों की सर्जरी करवानी पड़ी। इसकी वजह बताते हुए वे बोले थे कि युद्ध के सीन रियल दिखाने के लिए बी.आर. चोपड़ा ने असली भारी-भरकम हथियारों का इस्तेमाल किया था, जिससे कई एक्टर्स को सेट पर काफी चोटें आई थीं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts