Palash Muchhal Admitted Hospital :खुशियों को लगी नजर! पिता के बाद सिंगर पलाश मुच्छल की बिगड़ी तबीयत, जानिए ताजा हेल्थ अपडेट

स्मृति मंधाना की शादी से जुड़ी खुशियों पर लगातार संकट का साया मंडरा रहा है। पहले उनके पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें सीने में तेज दर्द के बाद ICU में भर्ती कराया गया। इसी बीच अब सिंगर पलाश मुच्छल भी बीमार पड़ गए।
खुशियों को लगी नजर! पिता के बाद सिंगर पलाश मुच्छल की बिगड़ी तबीयत, जानिए ताजा हेल्थ अपडेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी। दोनों की शादी की तैयारियां फिल्मी जोश और रंगों के बीच धूमधाम से चल रही थीं। सोशल मीडिया पर मेहंदी, हल्दी से लेकर संगीत तक की तस्वीरें वायरल हो चुकी थीं, लेकिन ठीक उसी समय किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि शादी को टालना पड़ा।

    पलाश मुच्छल भी हुए बीमार

    पिता के बाद अब स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल की तबीयत भी बिगड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें वायरल इंफेक्शन और तेज एसिडिटी के चलते एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि चिंता की बात नहीं रही इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और वे होटल लौट आए। लेकिन दोनों परिवारों के लिए यह बेहद चिंताजनक है।

    पिता की तबीयत बिगड़ने से रुकी शादी

    शादी से ठीक पहले स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें बाईं तरफ सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसे मेडिकल की भाषा में ‘एंजाइना’ कहा जाता है। डॉक्टर के मुताबिक, ईसीजी के बाद कार्डियक एंजाइम्स बढ़े हुए पाए गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत ऑब्जर्वेशन में रखा गया। परिवार पर गहरे तनाव का माहौल बन गया और शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई।

    क्या है शादी की नई तारीख?

    बता दें कि शादी कब होगी, इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। तैयारियां लगभग पूरी थीं मेहंदी के रंग, हल्दी की खुशबू और संगीत की धुनों से घर पूरी तरह गूंज रहा था। फैंस भी पिछले कई दिनों से शादी की तस्वीरें और वीडियोज देख कर काफी एक्साइटेड थे।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts