Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान संसद में गजब ड्रामा!स्पीकर ने नोट दिखाए और पूछा- किसके हैं? पूरा सदन बन गया ‘कैंडिडेट’

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में स्पीकर अयाज सादिक द्वारा हवा में पैसे लहराने पर 12 से ज्यादा सांसदों ने अपने हाथ उठा दिए, जिससे सदन ठहाकों से गूंज उठा। बाद में पता चला कि ये 5,000 रुपए वाले नोट पीटीआई सांसद मुहम्मद इकबाल अफरीदी के थे। इस मजेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Follow on Google News
स्पीकर ने नोट दिखाए और पूछा- किसके हैं? पूरा सदन बन गया ‘कैंडिडेट’
Pakistan-Parliament
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सोमवार को एक मजेदार घटना हुई, जिसने पूरे सदन को हंसी से भर दिया। सांसदों की ईमानदारी परखने के लिए स्पीकर अयाज सादिक ने एक अनोखी तरकीब अपनाई।

    स्पीकर ने हवा में लहराए पैसे

    अयाज सादिक को सदन में 5,000 रुपये के दस नोट मिले। उन्होंने उन्हें हवा में उठाकर पूछा- ये पैसा किसका है? शायद किसी के गिर गए हैं। जिसका भी हो, हाथ उठाएं।

    12-13 सांसदों ने उठा दिए हाथ

    जैसे ही उन्होंने यह कहा, एक नहीं बल्कि करीब 12–13 सांसदों ने हाथ खड़े कर दिए। यह देख पूरा सदन हैरान रह गया और हंसी छूट पड़ी।

    स्पीकर ने मुस्कुराते हुए कहा कि नोट दस हैं और मालिक बारह! धीरे-धीरे तो पूरा सदन ही हाथ उठा रहा है। इससे माहौल हल्का हो गया और सभी हंसने लगे।

    Twitter Post

    आखिरकार पता चला किसके थे पैसे

    कुछ देर बाद पुष्टि हुई कि ये नोट पीटीआई सांसद मुहम्मद इकबाल अफरीदी के थे। उन्होंने बाद में आकर अपने पैसे ले लिए।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    इस मजेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्स पर @GYdv28 नाम के हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा- स्पीकर ने पैसे दिखाए और कहा जिनके हैं हाथ उठाएं, लेकिन जितने पैसे थे उससे ज्यादा लोग लेने के लिए तैयार हो गए।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts