नोएडा में कोरोना का पहला मामला, 55 साल की महिला संक्रमित; अस्पतालों को अलर्ट पर रखा

नोएडा में कोरोना का पहला मामला, 55 साल की महिला संक्रमित; अस्पतालों को अलर्ट पर रखा
Noida Corona Cases। देश के कई इलाकों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच नोएडा में भी पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। 55 साल की एक महिला को कोरोना के लक्षण महसूस हुए, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया। जांच में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसकी सूचना तुरंत सीएमओ विभाग को दी गई। महिला में हल्के लक्षण पाए गए, इसलिए उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है।

ट्रैवल हिस्ट्री भी आई सामने

सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह नोएडा में कोरोना का पहला मामला है। संक्रमित महिला की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। एहतियात के तौर पर महिला के परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।

अस्पतालों को किया अलर्ट, बेड और ऑक्सीजन की तैयारी

सीएमओ ने बताया कि सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। कोरोना से जुड़े मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही, कोरोना से बचाव के लिए नई एडवाइजरी भी जल्द जारी की जाएगी।

सर्दी-खांसी और बुखार वाले मरीजों की जांच जरूरी

अस्पतालों में अब सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस की परेशानी वाले मरीजों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।

गाजियाबाद में 4, नोएडा में 1 मामला

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 5 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 गाजियाबाद से और 1 नोएडा से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts