अंतर्राष्ट्रीयकोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोविड वैक्सीन बनाने वाले कैटालिन कारिको और ड्रू वीजमैन को मिला मेडिसिन का नोबेल, दोनों ने mRNA वैक्सीन का फॉर्मूला किया था विकसित

स्टॉकहोम। साल 2023 के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। हंगेरियन-अमेरिकी बायोकेमिस्ट कैटालिन कारिको और अमेरिकी चिकित्सक-वैज्ञानिक ड्रू वीसमैन को कोविड-19 टीकों में इस्तेमाल की जाने वाली संशोधित मैसेंजर आरएनए (mRNA) तकनीक विकसित करने के लिए मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नोबेल समिति ने सोमवार को इस पुरस्कार की घोषणा की।

Covid​-19 के खिलाफ लड़ाई में निभाई अहम भूमिका

नोबेल समिति ने सोशल मीडिया साइट X पर कहा- फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए प्रदान किया गया है, जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी mRNA टीकों के विकास को सक्षम किया है। इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया। इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया। इस खोज की वजह से कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी mRNA टीकों के विकास में मदद मिली।

इन क्षेत्रों में मिलेंगे नोबेल पुरस्कार

नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने कोरोलिंस्का संस्थान में विजेता की घोषणा की। चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई है। अब मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी।

पुरस्कारों में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर यानी दस लाख अमेरिकी डॉलर या 10 लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें- VIDEO : ऑपरेशन क्लीन… MP में पहली बार चला ऐसा स्वच्छता अभियान, महिला पुलिस कर्मियों ने सार्वजानिक शौचालय में लिखे अश्लील कमेंट्स हटाए

संबंधित खबरें...

Back to top button