Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनावी विवाद में हत्या :नीतीश कुमार के समर्थक मामाओं ने तेजस्वी यादव समर्थक भांजे को कीचड़ में दबाकर मार डाला

बिहार चुनाव की सियासी चर्चाओं के बाद बढ़े तनाव में गुना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस लाइन के आवास निर्माण के कार्य के दौरान बिहार के मजदूरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दो मामाओं ने अपने भांजे को जान से मार दिया।
नीतीश कुमार के समर्थक मामाओं ने तेजस्वी यादव समर्थक भांजे को कीचड़ में दबाकर मार डाला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। बिहार का चुनावी माहौल हजारों किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के गुना जिले में खूनखराबे में बदल गया, जब राजनीतिक बहस ने परिवार को ही दो हिस्सों में बांट दिया। पुलिस लाइन में बन रहे आवासीय क्वार्टर्स में मजदूरी करने आए तीन रिश्तेदारों के बीच सियासी तकरार इतनी बढ़ी कि JDU समर्थक दो मामाओं ने RJD समर्थक अपने भांजे की कीचड़ में मुंह दबाकर हत्या कर दी। कैंट थाना की पुलिस लाइन के निर्माणाधीन परिसर की है, जहां बिहार के शिवहर जिले से मजदूरी करने आए शंकर मांझी (22) अपने दो परिचितों राजेश मांझी (25) और तूफानी मांझी (27) के साथ ठहरा था। रविवार रात तीनों ने खाना बनाया, शराब पीयी और देर रात तक बातचीत के दौरान बिहार चुनावों के नतीजों पर बहस से माहौल गरमा गया। तब RJD समर्थक शंकर की उसके दोनों मामा से बहस हो गई, जोकि JDU समर्थक हैं। 

     

    नेताओं की बात से शुरू हुआ विवाद

    पुलिस के अनुसार तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं को लेकर तीखी टिप्पणी ने विवाद को भड़का दिया। तब राजेश और तूफानी ने गुस्से में शंकर पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए पास की कीचड़ में शंकर का मुंह कीचड़ में दबा दिया। दोनों उसके मरने तक दबाए रहे। कुछ देर बाद मजदूरों ने शंकर को अचेत देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं JDU समर्थक मामाओं ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में थे और बहस बढ़ने पर RJD समर्थक भांजे को मार दिया।

    बिहार में भी आया है सियासी तूफान

    बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में भी सियासी तूफान आया हुआ है। RJD के मुखिया लालूप्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों में घमासान मचा हुआ है। उनकी तीन बेटियों ने अपने परिजनों पर आरोप लगाकर घर छोड़ दिया और दिल्ली चली गईं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता RJD को वोट नहीं देने पर अपने बेटे को डांटता है और मारने दौड़ता है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts