Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नितिन नवीन ने संभाला BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद, शाह-नड्डा रहे मौजूद

BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अमित शाह, जेपी नड्डा उपस्थित रहे।  
नितिन नवीन ने संभाला BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद, शाह-नड्डा रहे मौजूद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। 

    Twitter Post

    पिता के आदर्शों को अपनाया

    इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें मिला यह दायित्व पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए अपने दिवंगत पिता और BJP के वरिष्ठ नेता रहे नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा 'मैंने हमेशा अपने पिता के विचारों पर काम किया है, जो पार्टी को अपनी मां मानते थे और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते थे। मेरा मानना है कि इसी कारण पार्टी ने मुझे यह अवसर देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम जारी रखने का आशीर्वाद दिया है।'

    BJP आज हर वर्ग की आवाज

    नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास देश के अंतिम छोर तक पहुंचा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जो एनडीए सरकार की योजनाओं से लाभान्वित न हुआ हो। उन्होंने बताया कि ‘अंत्योदय’ की सोच, जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने परिकल्पित किया था और अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढ़ाया, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर गांव और शहर तक पहुंचा दिया है। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट और BJP मुख्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

    कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी

    नितिन नवीन वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं। वे पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से 2006 के उपचुनाव के बाद लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। नितिन अपने पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद उन्होंने उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। महज 45 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालकर वे भाजपा के सबसे युवा नेताओं में शामिल हो गए हैं।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts