PlayBreaking News

‘पेपर लीक नहीं हुआ...’संसदीय समिति के सामने NTA चीफ का चौंकाने वाला दावा, फिर क्यों रद्द हुई NEET परीक्षा?

NEET-UG पेपर लीक विवाद पर संसद की स्थायी समिति में NTA अधिकारियों से कड़े सवाल पूछे गए। DG अभिषेक सिंह ने कहा कि पेपर NTA सिस्टम से लीक नहीं हुआ। 21 जून को री-एग्जाम होगा। जानिए पूरी बैठक, CBI जांच, गिरफ्तारियां और NTA के बड़े बदलाव।
Follow on Google News
संसदीय समिति के सामने NTA चीफ का चौंकाने वाला दावा, फिर क्यों रद्द हुई NEET परीक्षा?
NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक में पहुंचे।

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर जारी विवाद अब संसद तक पहुंच गया है। गुरुवार को संसद की स्थायी समिति की बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के शीर्ष अधिकारियों से पेपर लीक मामले पर तीखे सवाल पूछे गए। बैठक में NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह और चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी मौजूद रहे। 

जानकारी के मुताबिक, सांसदों ने पूछा कि अगर पेपर NTA के सिस्टम से लीक नहीं हुआ, तो फिर परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की जरूरत क्यों पड़ी। हालांकि NTA अधिकारियों ने दावा किया कि, पूरा पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि कुछ सवाल परीक्षा से पहले बाहर आए थे। वहीं पूरे मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है।

संसद की समिति में क्या हुआ?

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम तक चली। बैठक में शिक्षा मंत्रालय और NTA के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, विपक्षी सांसदों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए। सांसदों ने पूछा कि जब छात्रों का भरोसा टूट चुका है, तो केवल कुछ सवाल बाहर आने की बात कहकर एजेंसी खुद को कैसे बचा सकती है।

NTA के DG अभिषेक सिंह ने समिति के सामने कहा कि, पेपर एजेंसी के सिस्टम से लीक नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि, असली स्थिति CBI जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

NTA का बड़ा दावा- पूरा पेपर लीक नहीं हुआ

बैठक में NTA अधिकारियों ने कहा कि NEET परीक्षा में फुल स्केल पेपर लीक नहीं हुआ था। एजेंसी के मुताबिक, कुछ सवाल सोशल मीडिया और नेटवर्क्स के जरिए बाहर पहुंचे थे, लेकिन पूरे प्रश्नपत्र तक किसी की पहुंच नहीं थी। NTA ने यह भी कहा कि परीक्षा रद्द करना इस बात का सबूत नहीं है कि पूरा पेपर लीक हुआ था। एजेंसी का दावा है कि, छात्रों का भरोसा बनाए रखने और निष्पक्षता कायम रखने के लिए री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया।

NEET Paper Leak Case

सांसदों ने उठाए ये बड़े सवाल

बैठक के दौरान कई सांसदों ने NTA के कामकाज पर नाराजगी जताई। विपक्षी नेताओं ने पूछा कि,

  • अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो परीक्षा रद्द क्यों की गई?
  • सोशल मीडिया पर सवाल कैसे पहुंचे?
  • परीक्षा सुरक्षा में चूक किस स्तर पर हुई?
  • NTA सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित क्यों नहीं रहा?
  • छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?

समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बैठक के बाद कहा कि, सभी सांसद इस मुद्दे को लेकर बेहद गंभीर हैं और परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है।

NTA ने बताए 5 बड़े बदलाव

बैठक में NTA ने परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई अहम बदलावों की जानकारी दी।

NTA के प्रस्तावित सुधार

बदलाव

जानकारी

परीक्षा सुरक्षा

एग्जाम सिस्टम को और सुरक्षित बनाया जाएगा

सुधार लागू

करीब 70% सुधार लागू किए जा चुके

भरोसेमंद टीम

पेपर सेटिंग में विश्वसनीय लोगों को शामिल किया जाएगा

CBT मोड

NEET को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में कराने पर विचार

स्टाफ भर्ती

NTA में 25% खाली पद जल्द भरे जाएंगे

21 जून को होगा NEET-UG री-एग्जाम

NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर हुई थी। इसमें करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक की शिकायतें सामने आईं। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया और 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। अब दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी।

NEET-UG विवाद की पूरी टाइमलाइन

तारीख

क्या हुआ

3 मई

NEET-UG परीक्षा आयोजित

7 मई

पेपर लीक की शिकायत मिली

12 मई

परीक्षा रद्द

14 जून

नए एडमिट कार्ड जारी होंगे

21 जून

री-एग्जाम होगा

छात्रों के लिए NTA के 6 बड़े फैसले

  1. 21 जून को NEET-UG की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  2. छात्रों को री-एग्जाम के लिए दोबारा आवेदन नहीं करना होगा।
  3. परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी।
  4. पहले जमा की गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी।
  5. नए एडमिट कार्ड 14 जून से जारी किए जाएंगे।
  6. छात्रों को नया परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प मिलेगा।

Breaking News

CBI जांच में अब तक 11 गिरफ्तार

पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब तक कौन-कौन गिरफ्तार?

आरोपी

भूमिका

डॉ. मनोज शिरुरे

बेटे के लिए गेस पेपर खरीदा

शिवराज मोटेगांवकर

कोचिंग संचालक, पेपर नेटवर्क चलाने का आरोप

मनीषा मंधारे

छात्रों को लीक सवाल लिखवाने का आरोप

पीवी कुलकर्णी

परीक्षा से पहले सवाल बताने का आरोप

मनीषा वाघमारे

छात्रों को नेटवर्क से जोड़ने का आरोप

धनंजय लोखंडे

दलाली और सौदेबाजी

शुभम खैरनार

टेलीग्राम पर PDF तैयार करने का आरोप

यश यादव

पेपर खरीद नेटवर्क से जुड़ा

मांगीलाल बिंवाल

45 लाख में डील का आरोप

दिनेश बिंवाल

रैकेट में शामिल होने का आरोप

विकास बिंवाल

नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप

5 से 50 लाख तक में बिके ‘गेस पेपर’

CBI जांच में सामने आया है कि गिरोह छात्रों और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर रकम तय करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक,

  • गेस पेपर 5 लाख से 50 लाख रुपए तक में बेचे गए।
  • पहले टोकन मनी ली जाती थी।
  • ब्लैंक चेक और डॉक्यूमेंट रखे जाते थे।
  • असली पेपर से सवाल मैच होने के बाद बाकी रकम ली जाती थी।

जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि कई अभिभावकों ने बाद में पैसे देने से इनकार कर दिया, क्योंकि कुछ सवाल मैच नहीं कर रहे थे।

‘एम सर’ बना रहा था स्कूल-कॉलेज

CBI जांच में यह भी सामने आया कि, लातूर का आरोपी शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ 8 एकड़ जमीन पर स्कूल और कॉलेज खोलने की तैयारी कर रहा था। एजेंसी अब उसकी फंडिंग, जमीन खरीद और आर्थिक लेनदेन की जांच कर रही है।

Featured News

NTA क्या है और कैसे काम करता है?

NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देशभर में मेडिकल, इंजीनियरिंग और यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करती है।

NTA के प्रमुख काम

  • NEET, CUET, JEE जैसी परीक्षाएं आयोजित करना
  • ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की पहचान करना
  • प्रश्न बैंक तैयार करना
  • परीक्षा प्रणाली में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाना

NTA की गवर्निंग बॉडी में कौन-कौन?

पद

नाम

अध्यक्ष

प्रदीप कुमार जोशी

महानिदेशक

अभिषेक सिंह

सदस्य

IIT, NIT, IIM, IISER डायरेक्टर्स

सदस्य

JNU और IGNOU के वाइस चांसलर

सदस्य

NAAC चेयरमैन

सदस्य

डॉ. हरीश शेट्टी

पहले कौन करवाता था NEET परीक्षा?

परीक्षा

पुरानी संस्था

साल

NEET

CBSE

2018 तक

JEE Advanced

CBSE

2018 तक

UGC NET

UGC/AICTE

2017 तक

CMAT

AICTE

2018 तक

2019 से NEET समेत कई बड़ी परीक्षाओं की जिम्मेदारी NTA को सौंप दी गई।

छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता

लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा विवादों ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। लाखों छात्रों का कहना है कि, मेहनत के बावजूद परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हुआ है। अब सबकी नजर CBI जांच और NTA के अगले कदमों पर टिकी है। आने वाले समय में परीक्षा सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts